facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

JSW MG Motor को EV बिक्री वृद्धि की उम्मीद: CEO राजीव चाबा

Advertisement

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के अनुसार, भारत में जुलाई में 7,541 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, जो एक साल पहले की तुलना में 2.92 प्रतिशत की गिरावट है।

Last Updated- August 06, 2024 | 11:21 PM IST
JSW-MG Motor साल 2030 तक 10 लाख इले​​​क्ट्रिक वाहन बेचेगी, JSW Group-MG Motor venture aims to sell 1 million EVs in India by 2030

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर के मुख्य कार्याधिकारी राजीव चाबा ने बुधवार को कहा कि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में नई पेशकशों और मजबूत मांग की वजह से 2024 में करीब 250 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। भले ही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर बिक्री को लेकर आशान्वित बनी हुई है, लेकिन भारत में इलेक्ट्रिक कार बिक्री में पिछले तीन महीनों के दौरान कमी आई है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के अनुसार, भारत में जुलाई में 7,541 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, जो एक साल पहले की तुलना में 2.92 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं जून में बिक्री सालाना आधार पर 13.51 प्रतिशत तक घटकर 6,894 वाहन रह गई। मई में बिक्री का आंकड़ा 7,638 वाहन रहा जो सालाना आधार पर 1.24 प्रतिशत गिरावट है।

चाबा ने यहां कई ईवी पहलों की पेशकश के बाद पत्रकारों को बताया, ‘यदि आप पिछले 5-6 महीने के बिक्री आंकड़े को देखें तो पता चलेगा कि ईवी की बिक्री घट रही है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी ईवी बिक्री बढ़ रही है।’ कंपनी ने ‘ईहब’ नाम से ऐप भी पेश किया है और इसके सिस्टम से भारत भर के 12,000 फास्ट डीसी चार्जरों में से लगभग 70 प्रतिशत चार्जर जुड़े हुए हैं। कंपनी भारत में मौजूदा समय में पांच मॉडल बेचती है।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement