facebookmetapixel
Advertisement
PM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Reliance से अलग होने के बाद Jio Financial Services का मूल्य 20 अरब डॉलर

Advertisement

Jio Financial का मूल्य 262 रुपये प्रति शेयर, देश की तीसरी सबसे मूल्यवान NBFC

Last Updated- July 20, 2023 | 9:49 PM IST
Jio Financial Services valued at $20 billion after separation from RIL
BS

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्तीय सेवा इकाई का मूल्यांकन 1.66 लाख करोड़ रुपये (20 अरब डॉलर) आंका गया। स्टॉक एक्सचेंजों पर आज एक घंटे के विशेष ट्रेडिंग सत्र के बाद जियो फाइनैं​शियल (Jio Financial Services) का मूल्यांकन तय हुआ। जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज के शेयर का भाव 261.85 रुपये रहा, जो विश्लेषकों के 134 से 224 रुपये प्रति शेयर भाव के अनुमान से ज्यादा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के बुधवार को बंद भाव 2,840 रुपये और अपनी तरह के पहले पूर्व-ट्रेडिंग सत्र में बोली लगे 2,580 रुपये प्रति शेयर भाव को घटाकर जियो फाइनैं​शियल के शेयर मूल्य की गणना की गई।

जियो फाइनैं​शियल के लिए खोजी गई कीमत आरआईएल द्वारा बताई गई कीमत से भी अ​धिक रही। कंपनी ने बीते बुधवार को कहा था कि वित्तीय इकाई को अलग करने के बाद रिलायंस स्ट्रैटजिक इन्वेस्टमेंट्स (जियो फाइनैं​शियल सर्विसेज) के अ​धिग्रहण की लागत 4.68 फीसदी होगी और आरआईएल की 95.32 फीसदी होगी। यह मूल्य जियो फाइनैं​शियल के 133 रुपये प्रति शेयर और आरआईएल के 2,709 रुपये प्रति शेयर के आधार पर बताई गई थी।

Also read: Reliance-Jio Financial demerger: शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की एक और कंपनी की धमाकेदार एंट्री, जानें सारी डिटेल्स

मौजूदा मूल्यांकन पर जियो फाइनैं​शियल (अभी पूरी तरह से परिचालन शुरू नहीं हुआ है) देश की 33वीं सबसे मूल्यवान और बजाज फाइनैंस तथा बजाज फिनसर्व के बाद तीसरी सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) होगी। बैंकिंग क्षेत्र में केवल 5 ऋणदाता हैं जिनका मूल्यांकन जियो फाइनैं​शियल से अ​धिक है।

जियो फाइनैं​शियल की आरआईएल में 6.1 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसका मौजूदा मूल्यांकन 1.08 लाख करोड़ रुपये है। 2,623 रुपये के बंद भाव के आधार पर 17.74 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन के साथ आरआईएल देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

इ​क्विनॉमिक्स के संस्थापक और शोध प्रमुख जी चोकालिंगम ने कहा, ‘मेरा मानना है कि कीमत वाजिब है और सूचीबद्धता के ​दिन इसमें और इजाफा होने की गुंजाइश है। यदि कंपनी के स्वामित्व वाले ट्रेजरी शेयरों को हटा दिया जाए तो जियो फिन का मूल्य उसके नेटवर्थ के प्रतिशत के रूप में है जो प्रतिस्पर्धी एनबीएफसी की तुलना में काफी कम है।

Also read: Jio Financial Services: जियो फाइनैंशियल की कीमत पर हर किसी की नजर

जियो प्लेटफॉर्म, प्रवर्तकों का प्रोफाइल, एकीकरण की संभावना को देखते हुए इसके मूल्य में और बढ़ोतरी हो सकती है।’ विश्लेषकों का मानना है कि वित्तीय इकाई को अलग करना रिलायंस समूह का शानदार कदम है। इससे नई कंपनी को नए निवेशकों, रणनीतिक साझेदारों और वित्तीय सेवा कारोबार में रुचि रखने वाले वि​शिष्ट ऋणदाताओं को आक​र्षित करने में मदद मिलेगी।

आरआईएल ने पिछले साल अक्टूबर में वित्तीय इकाई को अलग करने की घोषणा की थी लेकिन अभी जियो फाइनैं​शियल को सूचीबद्ध कराने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement