facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

जेप्टो पहुंची 4 अरब डॉलर जीओवी के निकट

Advertisement

पिछले साल की तुलना में करीब 300 प्रतिशत की वृद्धि (और जनवरी में मेरे आखिरी अपडेट के बाद से 30 प्रतिशत की वृद्धि) है।

Last Updated- April 09, 2025 | 11:29 PM IST

जेप्टो ने हाल में अपना सालाना सकल ऑर्डर मूल्य (जीओवी) 3 अरब डॉलर (करीब 24,500 करोड़ रुपये) तक पहुंचने की बात कही थी। इसके तीन महीने के भीतर कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी आदित पालिचा ने आज कहा कि क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न अब 4 अरब डॉलर के जीओवी के करीब पहुंच रही है। पिछले तीन महीने के दौरान कंपनी ने ईसॉप (कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना) को छोड़कर अपना एबिटा और परिचालन नकदी प्रवाह (ओसीएफ) व्यय भी 50 प्रतिशत तक घटाया है।

पालिचा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘जेप्टो सालाना जीओवी में चार अरब डॉलर के करीब पहुंच रही है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 300 प्रतिशत की वृद्धि (और जनवरी में मेरे आखिरी अपडेट के बाद से 30 प्रतिशत की वृद्धि) है। इससे भी अहम बात यह है कि हमने पिछले तीन महीने के दौरान सार्थक वृद्धि के बावजूद एबिटा (ईसॉप को छोड़कर) और ओसीएफ व्यय को 50 प्रतिशत तक कम कर दिया है।’

पालिचा ने जनवरी में अपनी पोस्ट में कहा था, ‘अप्रैल 2024 में हमने गोल्डमैन सैक्स के साथ एक शोध नोट में साझा किया था कि जेप्टो ने सालाना जीओवी में एक अरब डॉलर का स्तर पार कर लिया है। आठ महीने बाद जनवरी 2025 में अब हम सालाना जीओवी में करीब तीन अरब डॉलर के स्तर पर हैं।’ कंपनी की जीओवी की परिभाषा में फलों और सब्जियों के बिक्री मूल्य के अलावा सदस्यता शुल्क और विज्ञापन जैसे आय के अतिरिक्त स्रोत शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement