facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Jakson Green ने 400 मेगावाट solar power की सप्लाई के लिए NHPC के साथ किया समझौता

Jakson Green की ओर से जारी बयान के अनुसार, जैक्सन ग्रीन ने एनएचपीसी लिमिटेड के साथ अपने पहले विद्युत क्रय समझौता (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Last Updated- July 03, 2024 | 12:29 PM IST
Sahaj Solar IPO: You will have to buy at least 800 shares for the IPO opening today, know everything from price to GMP. Sahaj Solar IPO: आज ओपन हो रहे आईपीओ के लिए खरीदने होंगे कम से कम 800 शेयर, जानें प्राइस से लेकर GMP तक सबकुछ
Representative Image

नवीन ऊर्जा बदलाव मंच जैक्सन ग्रीन ने 400 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचपीसी के साथ समझौता किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, जैक्सन ग्रीन ने एनएचपीसी लिमिटेड के साथ अपने पहले विद्युत क्रय समझौता (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

जैक्सन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक कन्नन कृष्णन ने कहा, ‘‘ हम एनएचपीसी के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर कर बेहद खुश हैं। यह भविष्य में किए जाने वाले समझौतों की महज शुरुआत है। एनएचपीसी के साथ 400 मेगावाट का यह पीपीए जैक्सन ग्रीन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह अभी तक का हमारा सबसे बड़ा समझौता है।’’

एनएचपीसी के महाप्रबंधक ओंकार यादव और जैक्सन ग्रीन के संयुक्त प्रबंध निदेशक कन्नन कृष्णन ने पीपीए पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक एम. के. गुप्ता और दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

First Published - July 3, 2024 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट