facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अभी राहत, लेकिन आगे महंगाई बढ़ी तो ब्याज दरों में बदलाव तयभारत में ई-कॉमर्स की वृद्धि का आधार भरोसा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाअच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस की कुंजी: जवाबदेही, पारदर्शिता और बोर्ड-प्रबंधन के बीच सही संतुलनआरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेश

5जी से व्यवहार्य कारोबारी मॉडल मिलेगा : ट्राई सचिव

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:21 PM IST

दूरसंचार नियामक ट्राई के सचिव ने आज कहा कि पांचवीं पीढ़ी की प्रौद्योगिकी व्यवहार्य और किफायती कारोबारी मॉडल की पेशकश करती है और भारत के लिए यह खासतौर से उपयोगी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि 5जी सेवाओं को बहुत जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सचिव एस के गुप्ता ने स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर कहा कि नियामक ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर कोशिश की है कि रेडियोवेव की कीमत वाजिब और बाजार के अनुकूल रहे। गौरतलब है कि भारतीय कंपनियों ने स्पेक्ट्रम को महंगा बताया है। गुप्ता ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 में कहा कि ट्राई ने पहले ही 3,300-3,600 मेगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए अपनी सिफारिश की है, जो दूरसंचार विभाग के तहत विचाराधीन है और उम्मीद है कि नीलामी जल्द ही आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 5जी सेवाओं को लागू करने के लिए मिलीमीटर वेव बैंड में स्पेक्ट्रम की पहचान करना महत्त्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में ट्राई को डॉट से जल्द ही टिप्पणी मिलने की उम्मीद है। गुप्ता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि 5जी से आमूलचूल बदलाव होगा, जो भारत के लिए खासतौर से उपयोगी है और व्यवहार्य तथा किफायती कारोबारी मॉडल मुहैया कराता है। मैं बहुत आशावादी हूं और उम्मीद है कि 5जी को बहुत जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ई और वी बैंड में स्पेक्ट्रम के आवंटन से सस्ती कीमतों पर तेजी के साथ 5जी सेवाओं को लागू करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - December 10, 2020 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement