facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

ट्राई का 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों पर चर्चा के लिए परामर्श पत्र जारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:09 PM IST

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) 526-698 मेगाहट्र्ज एयरवेव्ज की नीलामी के लिए अपने 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों और नीलामी के अन्य तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को एक विस्तृत परामर्श पत्र जारी कर उद्योग से राय मांगी है। इस परामर्श पत्र में कीमत, मात्रा और संबंधित शर्तें शामिल हैं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक बयान में कहा कि दूरसंचार विभाग ने उससे लागू होने वाले आरक्षित मूल्य, बैंड योजना, ब्लॉक के आकार, नीलामी के लिए स्पेक्ट्रम की मात्रा और 526-698 मेगाहट्र्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहट्र्ज, 900 मेगाहट्र्ज, 1,800 मेगाहट्र्ज, 2,100 मेगाहट्र्ज, 2,300 मेगाहट्र्ज, 2,500 मेगाहट्र्ज, 3,300-3,670 मेगाहट्र्ज और 24.25-28.5 गीगाहट्र्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए संबंधित शर्तों जैसे मुद्दों पर सिफारिशें देने को कहा है।
ट्राई ने आज अंतरराष्ट्रीय मोबाइल दूरसंचार (आईएमटी) 5जी के लिए पहचान की गई अलग-अलग फ्रीक्वेंसी में स्पेक्ट्रम की नीलामी पर एक परामर्श पत्र जारी किया है। ट्राई ने हितधारकों से 28 दिसंबर, 2021 तक अपने परामर्श पत्र में शामिल विभिन्न मुद्दों पर टिप्पणियां मांगी हैं।

Advertisement
First Published - November 30, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement