facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

हाइपरवॉल्ट को सुपरचार्ज करने में जुटी TCS, वैश्विक टेक दिग्गजों से साझेदारी की तैयारी

Advertisement

टीसीएस अपने नए डेटा सेंटर कारोबार हाइपरवॉल्ट के तहत एंटरप्राइज समाधानों के सह-विकास के लिए माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन वेब सर्विसेज, गूगल और एनवीडिया के साथ बातचीत कर रही है

Last Updated- December 05, 2025 | 11:32 AM IST
TCS Q1 Results
Representational Image

भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने नए डेटा सेंटर कारोबार हाइपरवॉल्ट के तहत एंटरप्राइज समाधानों के सह-विकास के लिए वैश्विक एआई और क्लाउड कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), गूगल और एनवीडिया के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने ओपन एआई के साथ शुरुआती चरण की बातचीत भी शुरू कर दी है ताकि उसे हाइपरवॉल्ट के लिए एक प्रमुख ग्राहक के तौर पर शामिल किया जा सके। इसके अलावा, एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए संयुक्त रूप से एजेंटिक एआई समाधान तैयार किए जा सकें। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘टीसीएस के इन कंपनियों के साथ पहले से ही संबंध हैं और अब वे उस परिवेश को अपने डेटा सेंटर व्यवसाय में लाना चाहती है।’

टीसीएस अब माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के साथ करार करने के करीब

टीसीएस अब माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के साथ करार करने के करीब है। कंपनी एनवीडिया के साथ भी बातचीत कर रही है। सूत्र ने कहा, ‘इन सभी को टीसीएस की हाइपरवॉल्ट की बाजार में जाने की रणनीति का हिस्सा बनाने का विचार है। एनवीडिया के साथ सौदा ओपनएआई के साथ किए गए सौदे जैसा ही होगा।’ उम्मीद है कि इन साझेदारियों और सौदों के एक तिमाही के भीतर पूरा हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में बिज़नेस स्टैंडर्ड को सूत्रों ने पुष्टि की थी कि ओपन एआई ने देश में अपने एआई उपकरणों के व्यापक उपयोग के मामलों और उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या का समर्थन करने के लिए भारत में डेटा सेंटर संचालन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement