facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ा

सात और सर्किलों के लिए स्पेक्ट्रम इसी माह

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:00 PM IST

दूरसंचार विभाग तमिलनाडु के बाद सात और सर्किलों के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की घोषणा इस माह के अंत तक कर सकता है।


तमिलनाडु में स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।दूरसंचार मंत्रालय की योजना के मुताबिक हरेक कंपनी को 4.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम दिया जाएगा और 15 दिन के अंदर आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। दूरंसचार विभाग सात सर्किलों – केरल, उड़ीसा, कोलकाता, बिहार, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में नए यूनिवर्सल एक्सेस सर्विस लाइसेंस (यूएएसएल) धारकों को स्पेक्ट्रम दे सकता है।


इस प्रक्रिया से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र के मुताबिक इसका आवंटन लाइसेंस की प्राथमिकता सूची के आधार पर किया जाएगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी स्पेक्ट्रम आवंटन करने पर विचार किया जा रहा है। सूत्र ने बताया कि दूरसंचार विभाग की  वायरलेस योजना व समन्वय  (डब्ल्यूपीसी) शाखा इन क्षेत्रों के लिए स्पेक्ट्रम की उपलब्धता पर भी गौर कर रही है।


इन सर्किलों के लिए जो नए आवेदन आए हैं उनमें यूनिटेक, डाटाकॉम (वीडियोकॉन गु्रप कंपनी) , आइडिया सेल्युलर, स्टेल, स्वान टेलीकॉम और लूप टेलीकॉम (बीपीएल की सहयोगी कंपनी) का नाम शामिल है।  इन सर्किलों के लिए एयरटेल और वोडाफोन एस्सार जैसी स्थापित कंपनियों ने भी आवेदन किया है।


दूरसंचार विभाग के एक सूत्र ने बताया कि इन सर्किलों में तीन से चार कंपनियों के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध है और इसके आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षा बलों के और  स्पेक्ट्रम खाली करने पर अन्य कंपनियों को और आवंटन किया जाएगा।


विशेषज्ञों का मानना है कि नई कंपनियों को स्पेक्ट्रम देने की पहल करना एक सराहनीय कदम है और इस तरह इन कंपनियों को अपनी सेवा शुरू करने का मौका मिलेगा।ज्यादा प्रतिस्पर्धा से सेवा में सुधार आएगा और कीमतें कम होंगी। इससे 2010 तक 50 करोड़ उपभोक्ता बनाने का लक्ष्य भी हासिल हो सकेगा।

Advertisement
First Published - April 17, 2008 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement