facebookmetapixel
Advertisement
REITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगे

सार्वजनिक प्रौद्योगिकी फर्मों का राजस्व बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:15 PM IST

डिजिटल और क्लाउड प्रमुख संचालक बने रहने के साथ देश की सार्वजनिक प्रौद्योगिकी कंपनियों के राजस्व में तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत और सालाना आधार पर 17.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, लेकिन कंपनियां दोहरे अंकों में वृद्धि की उम्मीद कर रही हैं। उद्योग के संगठन नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऐंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने त्रैमासिक उद्योग समीक्षा में ऐसा पाया है।
इस रिपोर्ट में 30 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही को शामिल किया गया है।
कंपनियों के डिजिटल राजस्व में क्रमिक रूप से 10.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, इस तिमाही के दौरान डिजिटल हिस्सेदारी (चुनिंदा कंपनियों की) बढ़कर कुल राजस्व के 56.6 प्रतिशत स्तर तक पहुंच चुकी है।
सभी प्रमुख बाजारों में राजस्व में वृद्धि क्रमिक आधार के साथ-साथ सालाना आधार पर भी जारी रही है। इस तिमाही में भारत की ओर से मिलने वाले राजस्व में तिमाही आधार पर 8.1 प्रतिशत की तेजी आई है।
इस तिमाही के दौरान अधिकांश कंपनियों द्वारा नए ग्राहकों को जोडऩे से शुद्ध ग्राहक वृद्धि में सकारात्मक रुख बना रहा है। राजस्व में अधिक वृद्धि द्वारा समर्थित क्रमिक आधार पर प्रति ग्राहक राजस्व में इजाफा जारी रहा है। हालांकि काम छोड़कर जाने वाले कर्मियों की संख्या बढऩे से कौशल उपलब्धता ऐसी प्रमुख चुनौती बनी हुई है, जिसके लिए कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देना पड़ रहा है।
कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोडऩे की संख्या में वृद्धि जारी रही है, जो इस तिमाही के दौरान बढ़कर 19.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि पिछली तिमाही के दौरान यह 17.5 प्रतिशत के स्तर पर थी। उद्योगों में नए जमाने के डिजिटल कौशल की बढ़ती मांग की वजह से यह वृद्धि जारी है।

Advertisement
First Published - November 26, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement