facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

पीकेएल के मीडिया अधिकार स्टार के पास बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:46 AM IST

स्टार इंडिया ने 181 करोड़ रुपये का भुगतान करते हुए प्रतिष्ठित प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मीडिया अधिकारों (टीवी, गेमिंग, डिजिटल और समेकित अधिकार) को अगले 5 साल के लिए अपने पास बरकरार रखा है। इसके लिए जारी निविदा में न्यूनतम आधार मूल्य 181 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था और स्टार को एकमात्र बोलीदाता होने का फायदा मिला।
हालांकि पीकेएल के कुछ फ्रैंचाइजी को बोली प्रक्रिया में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह काफी प्रतिस्पर्धा दिखने की उम्मीद थी। उनका कहना है कि मीडिया अधिकारों के लिए उचित मूल्य नहीं मिल पाया है। हालांकि एक तथ्य यह भी है कि पिछले सीजन के पीकेएल के मीडिया अधिकारों के लिए स्टार ने 91 करोड़ रुपये का भुगतान किया था और इस बार उसने लगभग दोगुना भुगतान किया है।
फ्रैंचाइजी ने नीलामी प्रक्रिया से कोर कमेटी को बाहर रखने के लिए आयोजकों की भी खिंचाई की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने केवल प्रसारकों के पक्ष में नियम बनाए। इसलिए स्टार्टअप, ओटीटी प्लेटफॉर्मों और गेमिंग प्लेटफॉर्मों के लिए नीलामी में भाग लेना मुश्किल हो गया।  
सूत्रों का कहना है कि बोली के लिए आधार मूल्य को स्टार की मूल्य पेशकश को देखते हुए निर्धारित किया गया जिसे फ्रैंचाइजी ने अस्वीकार कर दिया था। उसके बाद नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। पीकेएल के एक फ्रैंचाइजी रोनी स्क्रूवाला ने बार-बार हितों के टकराव का मुद्दा उठाया था क्योंकि स्टार इंडिया की माशल स्पोट्र्स में 76 फीसदी हिस्सेदारी है जो उद्योगपति आनंद महिंद्रा जैसे साझेदारों के साथ मिलकर इस लीग का आयोजन करती है। सूत्रों का कहना है कि सोनी, ड्रीम11, रिलायंस, कार्टामीडिया और आईटीडब्ल्यू ग्लोबल ने निविदा में दिलचस्पी दिखाई थी। इन कंपनियों ने स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत किए और यहां तक कि ई-नीलामी में भी भाग लिया लेकिन केवल स्टार ने ही बोली जमा कराई।

Advertisement
First Published - April 18, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement