facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

कल से इन शहरों में लॉन्च होगा JIO का TRUE 5G बीटा ट्रायल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 PM IST

 दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो पांच अक्टूबर यानी दशहरा से देश के चार शहरों में 5जी सेवा का ‘बीटा परीक्षण’ शुरू करेगी। ये चार शहर हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि अभी यह सेवा आमंत्रण आधार पर होगी। यानी मौजूदा जियो ग्राहकों में से कुछ चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिये आमंत्रण भेजा जाएगा।
सिम बदलने की जरूरत नहीं लेकिन मोबाइल 5जी होना चाहिए

कंपनी अपने ग्राहकों को इसके साथ शुरुआती पेशकश करेगी। इसके तहत उपयोगकर्ताओं को एक जीबीपीएस (गीगाबिट प्रति सेकंड) तक की गति और असीमित 5जी डेटा मिलेगा। जियो ने कहा, ‘जियो दशहरा से 5जी सेवा के बीटा परीक्षण की घोषणा कर रही है। यह सेवा चार शहरों मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में शुरू होगी।’ बयान के अनुसार आमंत्रित ग्राहकों को शुरुआती पेशकश के तहत अपना मौजूदा जियो सिम नहीं बदलना होगा। बस उसका मोबाइल 5जी होना चाहिए। जियो 5जी सेवा स्वत: काम करने लगेगी। कंपनी के अनुसार  नेटवर्क के स्तर पर जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे, वहां ‘बीटा परीक्षण’ सेवा शुरू करने की घोषणा की जाएगी। उपयोगकर्ता इस ‘बीटा परीक्षण’ का लाभ तबतक उठा पाएंगे जबतक कि शहर का ‘नेटवर्क कवरेज’ पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता। 

दुनिया का सबसे अत्याधुनिक 5जी नेटवर्क होगा- आकाश अंबानी 

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ‘जियो ने भारत जैसे बड़े आकार के देश के लिए सबसे तेज 5जी के क्रियान्वयन की योजना तैयार की है। यह दुनिया का सबसे अत्याधुनिक 5जी नेटवर्क होगा। जिसे भारतीयों ने, भारतीयों के लिये बनाया है।’ उन्होंने कहा, ‘5जी एक ऐसी सेवा नहीं हो सकती जो कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए या सिर्फ बड़े शहरों तक उपलब्ध हो। यह पूरे भारत में हर नागरिक, हर घर और हर व्यवसाय के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। तभी हम अपनी पूरी अर्थव्यवस्था में उत्पादकता, कमाई और जीवन स्तर में मूलभूत बदलाव ला सकते हैं।’ 

 
 

Advertisement
First Published - October 4, 2022 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement