facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

साइबर हमलों में हुआ इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:07 AM IST

मंदी के कारण कितनी ही कं पनियों की विकास दर इकाई के आंकड़ों में पहुंच गई हैं। लेकिन देश भर में हो रहे साइबर गुनाहों में 15 फीसदी की सालाना दर से इजाफा हो रहा है।
 
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इंडिया) के महानिदेशक गुलशन राय ने बताया कि इसमें कई मामले ऐसे हैं जिनमें पहले इस्तेमाल किए गए तरीकों को दोबारा अपनाया गया है। इनमें संस्थानों में वाइरस भेजना, साइबर फ्रॉड जैसे मामले काफी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया, ‘सिमनटेक की रिपार्ट के अनुसार दुनिया भर के ईमेल ट्रैफिक में स्पैम मेल की हिस्सेदारी 80 फीसदी होती है। भारत के हालात भी इससे अलग नहीं हैं।’

उन्होंने कहा, ‘तकनीक आधारित मानकों से साफ पता चलता है कि देश में एक महीने के दौरान निजी कंप्यूटरों में आने वाले वायरस के आंकड़ों में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि साल 2001 में यह एक फीसदी की दर से बढ़ रहा था। हर रोज कम से कम 350 कंप्यूटरों में वायरस लगता है।’

राय ने बताया कि भारतीय बैंकों में भी फिशिंग के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर रोज कम से कम 7-8 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मामले वित्तीय साइबर धोखेबाजी से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘अपनी साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए हमें लोगों को तकनीक से रूबरू कराना होगा। इसके लिए हम अपने लोगों को देश में और अमेरिका जैसे देशों के  साथ मिलकर भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।’

Advertisement
First Published - December 4, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement