facebookmetapixel
Advertisement
‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्जनिर्माण श्रमिकों के रोजगार और कल्याण होंगे डिजिटल, 9 राज्यों में शुरू होगा ‘डिजिटल लेबर चौक’सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की लड़कियों को दी गईं 80 लाख से ज्यादा HPV वैक्सीन

iPhone exports: पहली तिमाही में बढ़ा आईफोन का निर्यात

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऐपल के आईफोन का निर्यात 3 अरब डॉलर तक पहुंचा, जो पीएलआई योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के करीब है।

Last Updated- July 25, 2024 | 11:06 PM IST
भारत से आईफोन का निर्यात 2023-24 में दोगुना होकर 12.1 अरब डॉलर पर पहुंचा , iPhone exports from India to double to $12.1 billion in 2023-24

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ऐपल के आईफोन का निर्यात शानदार रहा है। देश में इस अवधि के दौरान भारत में कंपनी के कुल फ्रेट ऑन बोर्ड (एफओबी) मूल्य उत्पादन में आईफोन की हिस्सेदारी 79 प्रतिशत रही है। ऐपल के वेंडरों ने सरकार को जो आंकड़े दिए हैं उनमें यह बात सामने आई है।

इस उपलब्धि के साथ ऐपल उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के अंतर्गत सरकार से किया वादा पूरा करने के करीब पहुंच गई है। इस वादे के तहत फोन के एफओबी मूल्य का 81 प्रतिशत हिस्से का निर्यात पीएलआई योजना के 5वें या अंतिम वर्ष (2025-26) के अंत तक निर्यात किया जाना है। वित्त वर्ष 2023-24 में आईफोन का निर्यात इसके उत्पादन मूल्य का 73 प्रतिशत रहा था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3 अरब डॉलर मूल्य के फोन का निर्यात किया था। पहली तिमाही के आंकड़े भारत से एक तिमाही में किसी कंपनी द्वारा मोबाइल फोन या किसी एकल ब्रांड के उपभोक्ता उत्पाद के निर्यात के लिहाज से सर्वाधिक है। ऐपल के प्रवक्ता से जब इस बारे में संपर्क साधा गया तो उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आईफोन का निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक रहा है। ऐपल के तीन वेंडरों फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन (अब टाटा) ने निर्यात के अपना योगदान दिया है। ये तीनों ही कंपनियां स्मार्टफोन पीएलआई योजना में शिरकत कर रही हैं। आईफोन के कुल निर्यात में फॉक्सकॉन की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत रही है और इसके बाद विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन की हिस्सेदारी क्रमशः 27 प्रतिशत और 11 प्रतिशत रही है।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement