facebookmetapixel
Advertisement
शापूरजी मिस्त्री ने किया टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन, बोले- मकसद किसी एक पक्ष की जीत नहीं20 साल की बड़ी गिरावट की आशंका, एक करोड़ टन घट सकता है चावल उत्पादनभारत की GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट, FY27 के लिए अनुमान बढ़ाकर किया 7%AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ब्याज दरें के बीच भी सोने चांदी के भाव मजबूतटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: पहले ही दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 10% प्रीमियम पर शेयर लिस्ट

दिसंबर में बीमाकर्ताओं का प्रीमियम रहा सपाट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:21 PM IST

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नए कारोबारी प्रीमियम (एनबीपी) में दिसंबर महीने में 20 फीसदी की गिरावट आने के कारण उस महीने जीवन बीमाकर्ताओं का एनबीपी मोटे तौर पर सपाट रहा। एनबीपी ने अक्टूबर महीने में खराब प्रदर्शन करने के बाद नवंबर में शानदार प्रदर्शन किया था।
लेकिन, अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में जीवन बीमाकर्ताओं के एनबीपी में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 10.45 फीसदी की उछाल आई। मुख्य तौर पर ऐसा निजी बीमा कंपनियों के एनबीपी में जबरदस्त उछाल आने की वजह से हुआ। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बीमाकर्ताओं ने 73,249.97 करोड़ रुपये के एनबीपी की कमाई की जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में उन्होंने 66,318.76 करोड़ रुपये के एनबीपी की कमाई की थी। एक ओर जहां निजी बीमाकर्ताओं के एनबीपी में 33 फीसदी की उछाल आई जबकि एलआईसी के एनबीपी में 2.6 फीसदी का संकुचन आया।      

एनबीपी किसी विशेष वर्ष के लिए नई पॉलिसियों से अर्जित प्रीमियम का कहते हैं। दिसंबर में निजी बीमाकर्ताओं का एनबीपी सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 13,032.33 करोड़ रुपये हो गया जो कि एलआईसी के 11,434.13 करोड़ रुपये के एनबीपी से अधिक है।
एलआईसी के एनबीपी में 20 फीसदी की गिरावट आई। ऐसा मोटे तौर पर समूह एकल प्रीमियमों में 35 फीसदी की कमी आने की वजह से हुआ। बड़े निजी जीवन बीमाकर्ताओं में एचडीएफसी लाइफ के एनबीपी में सालाना आधार पर 56 फीसदी की वृद्घि दर्ज की गई जबकि एसबीआई लाइफ ने 27 फीसदी और मैक्स लाइफ ने 32 फीसदी की वृद्घि दर्ज की। दूसरी ओर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने दिसंबर महीने में एनबीपी में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की।

Advertisement
First Published - January 7, 2022 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement