facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Infosys Q4 results: शुद्ध लाभ 7.8 फीसदी बढ़ा, FY24 के लिए रेवेन्यू में 4 से 7 फीसदी वृद्धि का अनुमान

Last Updated- April 13, 2023 | 5:36 PM IST
Infosys Q4 Results

देश की टॉप IT कंपनी में शुमार इंफोसिस (Infosys) ने अपना चौथी तिमाही के परिणाम की घोषणा कर दी है। इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ 2022-23 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 7.8 फीसदी बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,686 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी के तिमाही वित्तीय परिणाम अनुमान से नीचे रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का एकीकृत आय मार्च तिमाही में 16 फीसदी बढ़कर 37,441 करोड़ रुपये रहा। इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रेवेन्यू में 4 से 7 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है।

अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर में उथल-पुथल और वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए रेवेन्यू में बहुत ही सीमित वृद्धि का अनुमान जताया है। इसी अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 20 से 22 फीसदी हो सकता है।

इंफोसिस ने चौथी तिमाही में 2.1 अरब डॉलर के बड़े सौदे हासिल किए, जो पिछले साल की समान अवधि के 2.3 अरब डॉलर से कम है।

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ नौ फीसदी बढ़कर 24,095 करोड़ रुपये रहा। वहीं राजस्व 20.7 फीसदी बढ़कर 1,46,767 करोड़ रुपये रहा। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने बयान में कहा कि हमें अपने ग्राहकों की तरफ से दक्षता और लागत में सुधार तथा एकीकरण को लेकर मजबूत रुझान देखने को मिल रहा है। लिहाजा कई सौदे पाइपलाइन में हैं।

First Published - April 13, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट