facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

Infosys: नारायण मूर्ति के 5 महीने के पोते की दौलत में इजाफा! डिविडेंड के रूप में मिलेंगे 4.2 करोड़ रुपये

Advertisement

Infosys Declares dividend: डिविडेंड दो भागों में दिया जाएगा - 20 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड और अतिरिक्त 8 रुपये प्रति शेयर का विशेष डिविडेंड।

Last Updated- April 19, 2024 | 5:39 PM IST
Narayana Murthy

इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के पांच महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके दादा ने उन्हें 15 लाख शेयर तोहफ़े में दिए थे। अब इन शेयरों ने एकाग्र को करोड़पति बना दिया है।

दरअसल, इंफोसिस कंपनी ने हाल ही में 28 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बंपर अंतिम और स्पेशल डिविडेंड की घोषणा की है।

इसका मतलब है कि एकाग्र को इन शेयरों से कुल मिलाकर 4.20 करोड़ रुपये का फायदा होगा। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी रकम हासिल करने के चलते एकाग्र भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी का सबसे कम उम्र का करोड़पति शेयरधारक बन गया है।

गौर करने वाली बात है कि जब नारायण मूर्ति ने अपने पोते को 15 लाख शेयर गिफ्ट किए थे तब उनकी कीमत 240 करोड़ रुपये थी।

गुरुवार को कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए शेयरधारकों को डिविडेंड देने की सिफारिश की है। डिविडेंड दो भागों में दिया जाएगा – 20 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड और अतिरिक्त 8 रुपये प्रति शेयर का विशेष डिविडेंड।

इस तरह कुल मिलाकर, इंफोसिस के शेयरधारकों को प्रति शेयर 28 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। गौरतलब है कि यह कंपनी की पहले से घोषित पूंजी आवंटन नीति के तहत किया जा रहा है, जिसके अनुसार कंपनी अपने फ्री कैश फ्लो का 85% हिस्सा शेयरधारकों को लौटाने का वादा करती है।

कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 31 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी और लाभांश का भुगतान 1 जुलाई, 2024 को किया जाएगा। इस घोषणा से एनआर नारायण मूर्ति के पांच महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को 4.2 करोड़ रुपये मिलेंगे। एकाग्र इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के तीसरे पोते हैं। उनके माता-पिता रोहन मूर्ति और अपर्णा कृष्णन हैं।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement