facebookmetapixel
Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

Revlimid की गिरती कीमतों और घरेलू बिक्री में सुस्ती से भारतीय दवा कंपनियों की तिमाही कमाई पर दबाव

रेवलिमिड की कीमतों में गिरावट और घरेलू फॉर्मूलेशन की सुस्ती से भारतीय दवा कंपनियों की तिमाही आय और मुनाफे की रफ्तार कमजोर पड़ने के आसार हैं।

Last Updated- July 22, 2025 | 10:55 PM IST
Pharma Park
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय दवा उद्योग की आय का प्रदर्शन नरम रहने वाला है। इसकी मुख्य वजह कैंसर की शानदार दवा के जेनेरिक वर्जन- रेवलिमिड- की घटती बिक्री के साथ-साथ घरेलू फॉमूलेशन की बिक्री में धीमी बढ़ोतरी है। विश्लेषकों का अनुमान है कि पिछले साल के मुकाबले राजस्व की वृद्धि दर 9 प्रतिशत और करोपरांत लाभ (पीएटी) की दर 3 से 4 प्रतिशत के दायरे में रहेगी।

अमेरिकी जेनेरिक बाजार में मूल्य निर्धारण का ​स्थिर परिदृश्य और रुपये में गिरावट से दो अंकों में राजस्व वृद्धि की उम्मीद है। नुवामा के विश्लेषकों ने कहा कि जेनेरिक रेवलिमिड की कीमतों में गिरावट के कारण अमेरिका में बिक्री में सालाना आधार पर एक प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। 

ल्यूपिन जैसी कुछ कंपनियां जेनेरिक स्पिरिवा (सांस की दवा) और टोल्वैप्टन (गुर्दे की खराबी की दवा) जैसी औषधियों की सतत बाजार हिस्सेदारी के कारण अमेरिका में बढ़ोतरी देखेंगी। नुवामा के विश्लेषण में शामिल दवा कंपनियों का कुल मार्जिन लगभग 26 प्रतिशत (सालाना आधार पर 32 आधार अंक की गिरावट) रहने का अनुमान है जो जेनेरिक रेवलिमिड की कीमतों में गिरावट के कारण कम हुआ है। इस प्रमुख दवा की कीमतों में जारी गिरावट से वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में अरबिंदो, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल), सिप्ला और जाइडस लाइफसाइंसेज की अमेरिका में बिक्री प्रभावित होने की आशंका है। 

फिलिप कैपिटल ने बताया कि डॉ रेड्डीज 18 करोड़ डॉलर के साथ रेवलिमिड की बिक्री में अग्रणी रहेगी। उसके बाद सिप्ला (8 करोड़ डॉलर) और जाइडस (7 करोड़ डॉलर) का स्थान रहेगा। नुवामा के विश्लेषकों ने कहा, ‘हमें अमेरिकी बिक्री में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है, लेकिन जेनेरिक मायरबेट्रिक के बढ़ते योगदान के कारण जाइडस सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकती है जो जेनेरिक रेवलिमिड की कीमतों में गिरावट की आंशिक भरपाई कर सकती है। टोल्वैप्टन की हालिया शुरुआत और जेनेरिक स्पिरिवा में स्थिर बाजार हिस्सेदारी के कारण ल्यूपिन का अमेरिकी कारोबार सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 26.5 करोड़ डॉलर होने की संभावना है।’

First Published - July 22, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट