उद्योग

घरेलू इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का उत्पादन 8.42 लाख करोड़ रुपये पहुंचने की संभावना: अश्विनी वैष्णव

Published by
मानसी वार्ष्णेय
Last Updated- March 16, 2023 | 10:18 AM IST

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का उत्पादन 8.42 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

मंत्री ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 1.76 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।

First Published : March 16, 2023 | 10:18 AM IST