facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में FPI का कमबैक: अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने बदला माहौल, IT शेयरों में ‘एंथ्रोपिक शॉक’ का असरग्लोबल मार्केट में दोपहिया कंपनियों की टक्कर, कहीं तेज तो कहीं सुस्त निर्याततीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़Lenovo India Q3 Results: एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत मांग से कमाई में उछाल, राजस्व 7 फीसदी बढ़कर ₹8,145 करोड़ परMCap: टॉप 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ घटा, TCS और Infosys सबसे ज्यादा प्रभावितEAM Jaishankar की दो टूक, विदेश और ऊर्जा नीति में भारत स्वतंत्रबांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय, तारिक रहमान सोमवार को लेंगे पीएम पद की शपथ; PM Modi को भी निमंत्रणManappuram Finance में बैन कैपिटल की बड़ी एंट्री, RBI से मिली हरी झंडीसट्टेबाजी पर शिकंजा! RBI ने बदले कर्ज के नियम, बाजार में हलचलCredit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारी

भारत की ग्रोथ के लिए श्रम आधारित विनिर्माण ही एकमात्र विकल्प: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सहित तेजी से बदलती तकनीक के कारण श्रम बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।

Last Updated- March 26, 2024 | 11:06 PM IST
ILO

भारत के सामने कम से कम अगले एक दशक में श्रम आधारित विनिर्माण पर केंद्रित वृद्धि के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि हर साल श्रम बल में 70 से 80 लाख युवा शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को जारी ताजा इंडिया इंप्लाइमेंट रिपोर्ट 2024 में यह कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सहित तेजी से बदलती तकनीक के कारण श्रम बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी) द्वारा आधिकारिक आंकड़ों के इस्तेमाल से तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है, ‘तेजी से हो रही तकनीकी उन्नति, खासकर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, श्रम बाजार में व्यवधान की वजह बनने जा रहा है, जिससे सकारात्मक व नकारात्मक दोनों असर होंगे।

स्थिति ठीक होने के बावजूद भारत को अभी नई तकनीक से आने वाली चुनौतियों के लिए ज्यादा तैयार रहने की जरूरत है।’रिपोर्ट में कहा गया है कि अकुशल श्रमिकों को काम देने के लिए श्रम आधारित विनिर्माण को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

साथ ही आधुनिक विनिर्माण व सेवा क्षेत्र भी रोजगार सृजन का उभरता क्षेत्र बन रहा है, जिसके साथ सूक्ष्म, लघु एवं मझोले आकार के उद्यमों को ज्यादा समर्थन मुहैया कराने और विकेंद्रीकरण का तरीका अपनाने की जरूरत है।

इसमें ग्रीन और ब्लू इकनॉमिक्स में निवेश और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास पर बल दिया गया है। रिपोर्ट में ग्रामीण इलाकों में कृषि व गैर कृषि क्षेत्रों में रोजगार बहाल करने के लिए एकीकृत बाजार स्थापित करने पर बल दिया गया है।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement