facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

इंडिगो संकट के बीच उड्डयन मंत्री का दावा: भारत में पांच बड़ी एयरलाइंस चाहिए, नए प्लेयर्स मैदान में आएं

Advertisement

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि पिछले पांच-छह सालों में छोटी एयरलाइंस को काफी सपोर्ट दिया गया है, अब इंडस्ट्री में और प्लेयर्स आने का सही वक्त है

Last Updated- December 08, 2025 | 6:03 PM IST
Ram Mohan Naidu
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू | फाइल फोटो

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि मंत्रालय लगातार इस कोशिश में लगा है कि एविएशन सेक्टर में कंपटीशन बढ़े। उन्होंने नए खिलाड़ियों को सरकार की मदद से इंडस्ट्री में आने की अपील की। मंत्री ने बताया कि भारत में हवाई यात्रा की डिमांड इतनी तेजी से बढ़ रही है कि हमें ज्यादा एयरलाइंस की जरूरत है।

उन्होंने साफ कहा, “हमने सोचा है कि डिमांड इतनी तेज बढ़ेगी कि हमें और एयरलाइंस चाहिए। भारत आज जिस तरह की ग्रोथ दिखा रहा है, उसके लिए पांच बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है। मंत्रालय का पूरा प्रयास यही है कि ज्यादा से ज्यादा एयरलाइंस इंडस्ट्री में आएं।”

छोटी एयरलाइंस को भी प्रोत्साहन

नायडू ने यह भी बताया कि पिछले पांच-छह सालों में छोटी एयरलाइंस को काफी सपोर्ट दिया गया है। उनका कहना था कि अब इंडस्ट्री में और प्लेयर्स आने का सही वक्त है। उन्होंने कहा, “हम छोटी एयरलाइंस को भी बढ़ावा दे रहे हैं। ज्यादा खिलाड़ी आएं, यही चाहते हैं। भारत में अभी एयरलाइन शुरू करने का सबसे अच्छा समय है।”

इंडिगो की दिक्कत को हल्के में नहीं ले रहे: मंत्री

ये बयान ऐसे समय आए जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कुछ दिनों से उड़ानों में भारी दिक्कत झेल रही है। मंत्री ने कहा कि ये परेशानी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियम लागू होने के एक महीने बाद शुरू हुई। एयरलाइन की जिम्मेदारी थी कि क्रू और रोस्टरिंग ठीक से हैंडल करे। मंत्रालय का काम सिर्फ ये चेक करना है कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, और इसमें कोई समझौता नहीं हुआ।

Also Read: Indigo Crisis: उड़ान नियमित करने में जुटी इंडिगो, 10 दिसंबर तक सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद

नायडू ने बताया, “पूरे एक महीने हमने करीबी निगरानी की। एक दिसंबर को इंडिगो के साथ मीटिंग हुई, उनके सारे डाउट क्लियर किए, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन अचानक तीन दिसंबर से ये समस्या सामने आई।”

यात्रियों की तकलीफ पर सख्ती

मंत्री ने माना कि यात्रियों को काफी परेशानी हुई है और इसे हल्के में नहीं लिया जा रहा। जांच चल रही है। नायडू ने कहा, “यात्रियों को जो दिक्कत हुई, हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। एविएशन में कोई गड़बड़ी या नियम तोड़ने पर बहुत सख्त कार्रवाई होगी, चाहे एयरलाइन हो, ऑपरेटर हो या कोई व्यक्ति।”

इंडिगो ने पांच दिसंबर को 500 से ज्यादा उड़ानें कैंसल कीं। डीजीसीए ने एयरलाइन को शो कॉज नोटिस भेजा है और आज शाम छह बजे तक जवाब मांगा है, कोई और मोहलत नहीं दी जाएगी। एफडीटीएल नियमों में रेस्ट पीरियड बढ़ाया गया, नाइट ड्यूटी सीमित की गई और हफ्ते में 48 घंटे की छुट्टी अनिवार्य की गई। हालांकि, समस्या बढ़ने पर डीजीसीए ने शुक्रवार को कुछ छूट दे दी।

सरकार का दावा: सुरक्षा सबसे ऊपर

नायडू ने जोर देकर कहा कि सरकार के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हम क्रू का खयाल रखते हैं, पायलटों का खयाल रखते हैं, पूरे सिस्टम की सुरक्षा का खयाल रखते हैं और यात्रियों का भी। मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को साफ कह दिया है कि नियमों का पालन करना ही होगा।”

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement