उद्योग

GSI ने खनिज अन्वेषण में भरी उड़ान: 195 परियोजनाओं के साथ 53% की बढ़ोतरी

महत्त्वपूर्ण खनिजों का अन्वेषण व नीलामी बढ़ी

Published by
नितिन कुमार   
Last Updated- January 02, 2025 | 10:05 PM IST

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 195 महत्त्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण की परियोजनाओं का दायित्व संभाला है। यह बीते वर्ष की तुलना में कहीं ज्यादा है। खान मंत्रालय की साल के अंत में जारी होने वाली रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 की 127 परियोजनाओं की तुलना में इसमें 53 फीसदी इजाफा हुआ है।

इस साल मंत्रालय ने अन्वेषण गतिविधियों को न केवल तेजी से बढ़ाया है बल्कि नीलामी की ओर भी तेज कदम बढ़ाया। मंत्रालय ने वर्ष 2024 में महत्त्वपूर्ण खनिजों के 49 ब्लॉक में से 24 ब्लॉकों की नीलामी की। यानी नीलामी की दर 48.98 फीसदी रही।

इनमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन जैसे लीथियम, ग्रेफाइट, फॉस्फोराइट और ग्लैकोनाइट संसाधन शामिल हैं।

First Published : January 2, 2025 | 10:05 PM IST