facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

शहरी गैस वितरण कंपनियों को मिलने वाली घरेलू गैस में सरकार ने कटौती की

सस्ती गैस में आई कमी की भरपाई के लिए कंपनियों को महंगी आयातित गैस खरीदनी होगी जिससे उनके द्वारा आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Last Updated- October 18, 2024 | 8:37 AM IST
CNG PNG
Representative image

सरकार ने वाहनों को सीएनजी की बिक्री करने वाली शहरी गैस वितरण कंपनियों को सस्ती गैस की आपूर्ति में पांचवें हिस्से तक की कटौती कर दी है। इससे महंगे आयातित ईंधन पर उनकी निर्भरता बढ़ जाएगी।

सस्ती गैस में आई कमी की भरपाई के लिए कंपनियों को महंगी आयातित गैस खरीदनी होगी जिससे उनके द्वारा आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी को महाराष्ट्र एवं झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों तक टाला जा सकता है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और महानगर गैस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की आपूर्ति, जो आयातित कीमत की आधी कीमत पर उपलब्ध थी, में कटौती कर दी गई है।

आईजीएल ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘कंपनी को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य (6.5 डॉलर प्रति एमबीटीयू) पर सीएनजी बिक्री मात्रा की जरूरत पूरी करने के लिए घरेलू गैस मिलती है। लेकिन नोडल एजेंसी गेल (इंडिया) लिमिटेड से मिली सूचना के मुताबिक 16 अक्टूबर से कंपनी को घरेलू गैस आवंटन में बड़ी कमी आई है।’’ आईजीएल ने कहा कि उसका संशोधित घरेलू गैस आवंटन पिछले आवंटन से लगभग 21 प्रतिशत कम है जिसका असर उसकी लाभप्रदता पर पड़ेगा।

इस प्रभाव को कम करने के लिए आईजीएल प्रमुख हितधारकों के साथ चर्चा कर रही है। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कहा कि सीएनजी के लिए उसका आवंटन पिछले औसत तिमाही आवंटन की तुलना में 20 प्रतिशत कम कर दिया गया है। इस कमी को पूरा करने के लिए कंपनी नए विकल्पों की तलाश कर रही है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कदम ने कहा कि शहरी गैस वितरण के लिए नियंत्रित मूल्य पर होने वाले गैस आवंटन में 20 प्रतिशत की कमी की गई है। इसकी भरपाई अधिक महंगी आयातित एलएनजी से की जाएगी जिससे इस क्षेत्र के लिए समग्र गैस लागत में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्तरों पर अंशदान मार्जिन को बनाए रखने के लिए सीएनजी की कीमतों में पांच रुपये से लेकर 5.5 रुपये प्रति किलोग्राम तक की वृद्धि करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा होने पर सीएनजी वाहन पंजीकरण में वृद्धि धीमी हो सकती है, जो इस क्षेत्र के लिए सीएनजी बिक्री की मात्रा का मुख्य चालक रहा है।’’

First Published - October 18, 2024 | 8:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट