facebookmetapixel
PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुख

Copper demand: तांबे की घरेलू मांग में 10 से 13 फीसदी वृद्धि

आपूर्ति श्रृंखला की अड़चनों के बीच दूसरी छमाही में तांबे की मांग और बढ़ने की उम्मीद

Last Updated- December 06, 2024 | 11:12 PM IST
Copper Prices

आपूर्ति श्रृंखला में अड़चनों के बावजूद चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में तांबे की घरेलू मांग में 10 से 13 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। इंटरनेशनल कॉपर एसोसिएशन इंडिया (आईसीए) के प्रबंध निदेशक मयूर कर्माकर ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में तांबे की मांग वृद्धि 13 फीसदी दर्ज की गई थी।

भारत को बड़ी मात्रा में तांबा कैथोड का निर्यात करने वाला जापान और तांबा दृव्य का बड़ा आपूर्तिकर्ता इंडोनेशिया दोनों ही देश नीतियों में बदलाव संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। मयूर कर्माकर ने कहा, ‘जिन देशों से हम आयात करते हैं, वहां दिसंबर और उसके बाद स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।’

उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए जापान को अभी प्रमाणपत्र हासिल करना है, जो मुख्य रूप से वहां से हमारी तांबा कैथोड आयात की क्षमता को प्रभावित करता है। इसके मद्देनजर घरेलू कंपनियां यूएई जैसे बाजारों की तरफ भी देख रही हैं।

First Published - December 6, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट