facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

क्यूआईपी से 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी इंडिगो

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:32 AM IST

देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो की मालिक इंटरग्लोब एविएशन पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह कोष उगाही ऐसे समय में की जा रही है जब कोविड-19 महामारी और यात्रा पर प्रतिबंध बरकरार है। इसकी वजह से विमानन क्षेत्र में परिचालन सीमित हो गया है और राजस्व वद्घि का परिदृश्य कमजोर बना हुआ है।
एयरलाइन में उसके संस्थापक सह-प्रवर्तक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल की 74.86 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आज के 952.90 रुपये के बंद भाव के हिसा से एयरलाइन का बाजार पूंजीकरण 36,667 करोड़ रुपये है।
इंटरग्लोब एविएशनके बोर्ड ने आज कोष उगाही को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी।
एयरलाइन ने वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में 2,842.6 करोड़ रुपये कर कर-पूर्व नुकसान दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसने 1509.4 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया था। उड़ानें करीब दो महीने तक बंद रहने से परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 91 प्रतिशत घट गया।
हालांकि मई के मध्य से परिचालन पुन: शुरू हो गया है, लेकिन उद्योग-वार क्षमता और सीट क्षमता पिछले साल के सामान्य स्तर से नीचे बनी हुई है। इंडिगो के बेड़े में 250 से ज्यादा विमान हैं और पिछले महीने एयरलाइन ने हवाई यातायात पुन: शुरू होने में संभावित विलंब को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की संख्या में करीब 10 प्रतिशत तक की कमी करने का निर्णय लिया था। एयरलाइन की नकदी बैलेंस मजबूत है। जून के अंत तक उसके पास करीब 7500 करोड़ रुपये की नकदी थी, जो पिछले साल जून के मुकाबले 2.2 प्रतिशत कम है।
हालांकि फिलहाल किसी तरह का नकदी संकट नहीं है, लेकिन कोष उगाही से कंपनी को अपनी बैलेंस शीट मजबूत बनाने और भविष्य के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी।
कंपनी ने पहले कहा था कि वह वित्त वर्ष 2020 के लिए अपने शेयरधारकों को किसी तरह का लाभांश नहीं चुकाएगी।

Advertisement
First Published - August 11, 2020 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement