facebookmetapixel
Advertisement
‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौत

कोटक के अपग्रेड के बाद इंडिगो का शेयर चढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:26 AM IST

विश्लेषकों द्वारा तेजडिय़े की टिप्पणी किए जाने के कारण इंडिगो ब्रांड के तहत विमानन सेवाओं का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में आज तेजी दर्ज की गई। कोटक इंस्टीट््यूशनल इक्विटीज (केआईई) ने इस शेयर की रेटिंग को ‘सेल’ से बढ़ाकर ‘बाय’ कर दिया है। साथ ही उसके उचित मूल्य आकलन को 900 रुपये से बढ़ाकर 1,520 रुपये कर दिया गया है। द्वितीयक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इंडिगो का शेयर आज 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद 2.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1,255 रुपये पर बंद हुआ।
केआईई के विश्लेषक आदित्य मोंगिया और टीना विरमानी ने एक नोट में कहा, ‘वित्त वर्ष 2021 की चुनौतियों के बीच हम विमानन कंपनी की लागत और प्राप्तियों पर दबाव बढऩे की आशंका है। लेकिन इंडिगो ने अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले खुद को नए सिरे से स्थापित किया है और कंपनी लंबे समय से हवाई यात्रा में दो अंकों में वृद्धि बरकरार रखी है।’ दोनों विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2022 में इंडिगो की प्रति शेयर आय (ईपीएस) बढ़कर 71 रुपये हो जाएगी। उस ईपीएस पर कंपनी का शेयर फिलहाल 18 गुना से कम प्राइस टु अर्निंग (पी/ई) गुणक पर कारोबार कर रहा है।
इंडिगो का शेयर इस साल काफी हद तक बेंचमार्क सूचकांकों के अनुरूप ही बना रहा। इस शेयर ने मार्च के अपने निचले स्तर से करीब 47 फीसदी का सुधार दर्ज किया लेकिन वह साल दर साल आधार पर अब भी 6 फीसदी नीचे है। हालांकि यह शेयर एक साल पहले की अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई 1,852 रुपये के मुकाबले फिलहाल 32 फीसदी नीचे है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान विमानन क्षेत्र के शेयरों को तेल कीमतों में तेजी के बीच नेटवर्क में विस्तार के कारण काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि आगे चलकर इस प्रकार की समस्याएं कम होंगी।
केआईई के नोट में कहा गया है, ‘हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2019 से 2021 में अब तक तीन साल के नुकसान के बाद तेल कीमतों में नरमी का फायदा भी विमानन कंपनियों को मिलेगा।

Advertisement
First Published - September 8, 2020 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement