facebookmetapixel
Stocks to watch: Eternal से लेकर Dr Reddys, IndiGo और DLF तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में पलटवार की आहट, राहत की उम्मीद जगीBUY या SELL? कमजोर बाजार में एनालिस्ट ने बताए आज के 3 सबसे अहम स्टॉक्सदावोस में ट्रंप ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की मांग दोहराई, बल प्रयोग से इनकार कियाटाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ाQ3 Results: जिंदल स्टेनलेस का लाभ 26.6% बढ़ा, जानें डॉ. रेड्डीज, एचपीसीएल समेत अन्य कंंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEternal Q3 results: क्विक कॉमर्स की रफ्तार से मुनाफा 73% उछला, ब्लिंकइट ने पहली बार एबिटा लाभ कमायाएआई रेगुलेशन में जोखिम आधारित मॉडल अपनाएगा TRAI, कम जोखिम वाले उपयोग पर होगा स्व-विनियमनCAFE-3 नियमों में बड़ा बदलाव संभव: छोटी पेट्रोल कारों की विशेष छूट हटाने की तैयारी में BEE5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्त

भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन

Last Updated- April 12, 2023 | 12:51 PM IST

भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा (Keshub Mahindra) का 99 साल की उम्र में आज 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया है। महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की आयु में निधन हो गया है।

हाल में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी। इस सूची में देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा भी शामिल थे। केशुब महिंद्रा 16.4 बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सेवामुक्त चेयरमैन थे।

INSPACe के चेयरमैन पवन गोयनका ने ट्विटर पर केशव महिंद्रा के निधन की खबर की पुष्टि की है।

केशुब महिंद्रा ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम शुरू किया था और 1963 में वो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन बने थे। 2012 में केशुब चेयरमैन के पद से सेवामुक्त हो गए और अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को ये पद सौंप दिया।

केशुब महिंद्रा ने अपने लंबे कार्यकाल में महिंद्रा ग्रुप को सफलता का पहाड़ चढ़ाया। उन्होंने जब बिजनेस में हिस्सा लिया तक कंपनी विलीज जीप भारत में असेंबल किया करती थी और आज महिंद्रा का कारोबार आपको हर जगह दिखेगा।

केशब महिंद्रा के नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने नई ऊंचाईयों को छुआ और फिर साल 2012 में 48 सालों की सेवा के बाद उन्होंने महिंद्रा चेयरमैन के पद को अपने भतीजे आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को सौंप दिया।

इसके साथ ही उन्होंने टाटा स्टील, सेल, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स जैसे कई कंपनियों में बोर्ड के स्तर पर भी काम किया।

First Published - April 12, 2023 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट