facebookmetapixel
Advertisement
हल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयर

भारतीय कंपनियों ने जुटाया रिकॉर्ड फंड

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 में इक्विटी और ऋण के जरिये कंपनियों ने अब तक की सबसे ज्यादा फंडिंग हासिल की

Last Updated- March 27, 2025 | 11:20 PM IST
Mutual Fund

भारतीय कारोबार जगत द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) में इक्विटी और ऋण के जरिये धन जुटाना सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। प्राइमडेटाबेस डॉट कॉम के एकत्रित डेटा में यह जानकारी दी गई। वित्त वर्ष 2024-25 में ऋण के जरिये कॉरपोरेट जगत द्वारा जुटाया गया धन बढ़कर 11.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्टों (इनविट‌्स) और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों (रीट‌्स) का भी योगदान है।

कुल 11,04,331 करोड़ रुपये में से निजी ऋण नियोजन के जरिये 11,04,331 करोड़ रुपये जुटाए गए थे जबकि निजी बॉन्ड जारी करके 8,044 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। हालांकि पब्लिक बॉन्ड मार्केट के जरिये धन जुटाने में गिरावट दर्ज हुई। वित्त वर्ष 2024-25 में 44 पब्लिक बॉन्ड जारी करके 8,044 करोड़ रुपये जुटाए गए जबकि पिछले वर्ष 48 बॉन्ड जारी करके 20,787 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इस अवधि में सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज का था जिसने 1,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

बॉन्ड के विपरीत निजी ऋण नियोजन से धन जुटाने में वृद्धि दर्ज हुई। मौजूदा वित्त वर्ष में निजी ऋण नियोजन से धन जुटाना पिछले वर्ष की तुलना में छह फीसदी बढ़कर 10.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह बीते वर्ष 10.20 लाख करोड़ रुपये था। बीते वर्ष 1,033 संस्थानों और कॉरपोरेट ने यह राशि जुटाई थी। नाबार्ड ने निजी ऋण नियोजन से सर्वाधिक राशि जुटाई। नाबार्ड ने 72,388 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद आरईसी ने 57,826 करोड़ रुपये जबकि पीएफसी ने 50,077 करोड़ रुपये जुटाए। इसके अलावा 19 निजी नियोजन में आईएवीआईटी और आरईआईटी से 25,585 करोड़ रुपये जुटाए गए।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement