facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Skoda के लिए यूरोप के बाहर भारत सबसे महत्वपूर्ण बाजार : CEO Klaus Zellmer

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यात्री वाहन बाजार है। भारत में पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 42 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई।

Last Updated- June 30, 2024 | 4:53 PM IST
Skoda के लिए यूरोप के बाहर भारत सबसे महत्वपूर्ण बाजार : CEO Klaus Zellmer, India is the most important market outside Europe for Skoda: CEO Klaus Zellmer

कार विनिर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) क्लॉस जेलमर (Klaus Zellmer) ने कहा है कि कंपनी के लिए भारत यूरोप के बाहर सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने कहा कि भारत में स्कोडा नए मॉडल लाने की तैयारी में है, बिक्री नेटवर्क का विस्तार कर रही है तथा कारोबार बढ़ाने के लिए साझेदारी करने पर भी विचार कर रही है।

भारत में फिलहाल कुशाक और स्लाविया जैसे मॉडल बेच रही कंपनी का लक्ष्य अगले साल की शुरुआत में एक बिल्कुल नये कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) पेश करना है, जिससे बाजार में उसकी बिक्री लगभग दोगुनी हो सकती है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने पिछले साल करीब 49,000 गाड़ियां बेचीं।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यात्री वाहन बाजार है। भारत में पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 42 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई। फॉक्सवैगन समूह की कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन भी लाने की योजना बना रही है। यहां स्कोडा ऑटो के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लॉस जेलमर ने कहा कि वाहन विनिर्माता सीखने और पूरी तरह से ग्राहक-केंद्रित होने के लिए तैयार है, क्योंकि वह यूरोप के बाद भारत को ब्रांड के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार मानता है।

Also read: Akasa Air के सफल होने के लिए विमानन बाजार पर्याप्त रूप से बड़ा: सीईओ विनय दुबे

उन्होंने कहा, “भारत यूरोप के बाहर हमारा सबसे महत्वपूर्ण साहसिक कार्य स्थान है क्योंकि यही वह स्थान है जहां हमें आगे बढ़ना है।” उन्होंने कहा कि भारत स्कोडा ऑटो की वृद्धि रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे व्यापक और सबसे नया उत्पाद पोर्टफोलियो लेकर आ रही है।

First Published - June 30, 2024 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट