facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

भारत-जापान फंड Mahindra & Mahindra की कंपनी में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि भारत-जापान कोष (आईएजेएफ) 6,600 करोड़ रुपये तक के मूल्यांकन पर 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

Last Updated- January 11, 2024 | 4:08 PM IST
Mahindra
Representative Image

भारत-जापान कोष वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की इकाई महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लि. में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि भारत-जापान कोष (आईएजेएफ) 6,600 करोड़ रुपये तक के मूल्यांकन पर 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

इसके परिणामस्वरूप आईजेएफ की हिस्सेदारी महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लि. (एमएलएमएमएस) में 6.06 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत के बीच होगी।

बयान के अनुसार, मुंबई स्थित वाहन विनिर्माता और राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष लि. (एनआईआईएफ) द्वारा प्रबंधित कोष आईजेएफ ने इस संबंध में एक पक्का समझौता किया है।

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लि. अंतिम छोर तक सेवा देने वाले वाहनों का विनिर्माण करते हैं। इसमें तीन-पहिया (अल्फा, ट्रेओ, जोर) और चार-पहिया एससीवी (जीतो) ब्रांड शामिल हैं।

First Published - January 11, 2024 | 4:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट