facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

आईसीआईसीआई बैंक ने पेश किया क्यूआईपी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:32 AM IST

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के लिए फ्लोर प्राइस 351.36 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो आज खुल गया। बैंक की योजना अपने कारोबारी रफ्तार को सहारा देने और महामारी के कारण लगने वाले आर्थिक झटकों को सहने के लिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की है।
बैंक का शेयर बीएसई पर 1.75 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 364.20 रुपये पर बंद हुआ। बैंक का निदेशक मंडल क्यूआईपी के इश्यू प्राइस पर फैसला लेने के लिए दोबारा बैठक करेगा। पिछले हफ्ते एचडीएफसी ने 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने क्यूआईपी का फ्लोर प्राइस तय किया था। इससे पहले ऐक्सिस बैंक करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार में उतरा था। कई लेनदार महामारी के झटके से खुद को सुरक्षित रखने के लिए रकम जुटा रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक पहले ही बीमा सहायकों की हिस्सेदारी बेचकर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा चुका है। लेनदार ने इस विनिवेश की वजह बताते हुए क हा था कि महामारी के दौर में इससे उसकी बैलेंस शीट मजबूत होगी।
इस बात का भय है कि कर्ज भुगतान की मोहलत खत्म होते ही फंसे कर्ज में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आरबीआई ने अब बैंकों को कर्ज पुनर्गठन की इजाजत दे दी है, जो बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता पर महामारी के असर को नरम कर देगा। 30 जून को बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16 फीसदी था जबकि टियर-1, 14.72 फीसदी। तिमाही के दौरान बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार दर्ज हुआ। इस अवधि में उसका सकल एनपीए 5.46 फीसदी रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 6.49 फीसदी था। मार्च तिमाही में उसका सकल एनपीए 5.53 फीसदी था।

Advertisement
First Published - August 11, 2020 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement