facebookmetapixel
Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेत

डिजिटल और युवा भारत पर HUL की नजर, चेयरमैन परांजपे ने बताया ग्रोथ विजन

परांजपे ने कंपनी के शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा है कि भारत का आर्थिक विकास, तकनीक और आकांक्षाएं उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र के लिए ‘महत्त्वपूर्ण अवसर’ पैदा करती हैं।

Last Updated- May 30, 2025 | 9:50 PM IST
Nitin Paranjpe
Photo: Wikipedia

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के चेयरमैन नितिन परांजपे ने वित्त वर्ष 25 की वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी के शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा है कि भारत का आर्थिक विकास, तकनीक और आकांक्षाएं उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र के लिए ‘महत्त्वपूर्ण अवसर’ पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती समृद्धि, मध्य वर्ग में इजाफा, मजबूत सार्वजनिक डिजिटल आधार से सशक्त ऊर्जावान युवा कामकाजी आबादी और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण भारत दमदार और निरंतर वृद्धि के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति और बेहतर जीवन स्तर ने हमारे उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं को बढ़ावा दिया है। ये नए बदलावकारी पहलू एफएमसीजी (देनिक उपभोक्ता वस्तु) क्षेत्र के लिए महत्त्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करते हैं।’ एचयूएल महत्त्वाकांक्षी भारतीयों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है और उसकी रणनीति ‘स्पष्ट, भविष्य पर केंद्रित और अपने सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृ​जन पर आधारित है।’

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कारोबार में मौसम के असमान स्वरूप, जिंसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव और उपभोक्ता की नरम मांग के साथ परिचालन का चुनौतीपूर्ण माहौल देखा गया। उन्होंने कहा, ‘इस पृष्ठभूमि के बावजूद आपकी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने दीर्घाव​धि के लिए निवेश जारी रखते हुए अल्पाव​धि की अस्थिरता से निकलकर प्रतिस्पर्धी और लाभदायक प्रदर्शन दिया है। हमें विश्वास है कि भविष्य रोमांचक अवसर मुहैया कराएगा।’

‘डिजिटल वाले उपभोक्ता’ के लिए कंपनी ने अपनी मार्केटिंग और आकर्षक सामग्री निर्माण के लिए सोशल-फर्स्ट दृष्टिकोण अपनाया है। परांजपे ने कहा, ‘हम फ्यूचर कोर और मार्केट मेकर पोर्टफोलियो पर ध्यान देते हुए भविष्य के चैनलों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहे हैं। वास्तव में हम अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए विनिंग इन मेनी इंडियाज (विमी) 2.0 का दृष्टिकोण लागू कर रहे हैं। विमी 2.0 इस समझ पर आधारित है कि पूरे आर्थिक पिरामिड में उपभोक्ताओं की अलग-अलग रुचियां और अपेक्षाएं होंगी। वे क्या खरीदते हैं और वे कहां खरीदारी करते हैं, इसमें यह भी शामिल होगा।’

एचयूएल ‘विशिष्ट राह’ का निर्माण कर रहा है जो इसे भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। कंपनी उपभोक्ताओं के लिए विज्ञान-समर्थित उत्पाद लाने के लिए
प्रौद्योगिकी और नवाचार के अपने वैश्विक प्रदर्शनों का लाभ उठा रही है।

First Published - May 30, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट