facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत का रोडमैप: प्रो. महेंद्र देव ने BS ‘मंथन’ में बताया कैसे 3 बड़े लक्ष्यों से बदलेगी देश की तस्वीरBS ‘Manthan’ में Dixon के CEO अतुल लाल ने कहा: अब सिर्फ असेंबलिंग नहीं, खुद का ‘IP’ बनाएगा भारत₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावी

Hindustan Zinc Q4 Results: वेदांता ग्रुप की कंपनी का Q4 में शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 47% बढ़कर ₹3,000 करोड़ के पार

Advertisement

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह उसका अब तक का सबसे बेहतरीन चौथा तिमाही मुनाफा है, जो पिछले साल की तुलना में 47% अधिक है।

Last Updated- April 25, 2025 | 4:49 PM IST
Hindustan Zinc
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि उसका शुद्ध मुनाफा 47.3% बढ़कर 3,003 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,038 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी हुई है, जो इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 7,822 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,314 करोड़ रुपये हो गई। यह जानकारी हिंदुस्तान जिंक ने बीएसई को दी गई अपनी फाइलिंग दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह उसका अब तक का सबसे बेहतरीन चौथा तिमाही मुनाफा है, जो पिछले साल की तुलना में 47% अधिक है। हिंदुस्तान जिंक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी है और भारत में जिंक बाजार में उसकी 75% हिस्सेदारी है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा ने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी के रूप में, हम देश में बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर सबसे कम लागत और सबसे मजबूत उत्पादकों में अपनी स्थिति बनाए रखना चाहते हैं।”

उत्पादन और कारोबार में उछाल

हिंदुस्तान जिंक ने पहले बताया था कि मार्च तिमाही में उसका खनन धातु उत्पादन रिकॉर्ड 310 किलो टन रहा। कंपनी के जिंक डिवीजन की आय में 20.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी, जो कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी हिस्सा है, ने 24.1% की वृद्धि हासिल की। यह प्रदर्शन कंपनी की मजबूत स्थिति और बाजार में उसकी बढ़ती मांग को दर्शाता है।

वेदांता समूह के अधीन चलने वाली हिंदुस्तान जिंक का यह प्रदर्शन न केवल कंपनी के लिए बल्कि भारतीय धातु उद्योग के लिए भी पॉजेटिव संकेत है। कंपनी का ध्यान लागत कम रखने और उत्पादन बढ़ाने पर बना हुआ है, जिससे वह वैश्विक और घरेलू बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सके।

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement