facebookmetapixel
Advertisement
पुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहतवित्त मंत्री ने NMP 2.0 का अनावरण किया: ₹16.72 लाख करोड़ के मुद्रीकरण लक्ष्य के साथ नई आर्थिक पहलएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को हरियाणा सरकार का झटका, पैनल से बाहर होने के बाद शेयर 7% लुढ़केनिजी बैंकों में गवर्नेंस का संकट: आईडीएफसी फर्स्ट और इंडसइंड बैंक के मामलों ने बढ़ाई चिंताआईडीएफसी फर्स्ट बैंक का मामला प्रणालीगत संकट नहीं, स्थिति हमारे नियंत्रण में: संजय मल्होत्राEditorial: पैक्स सिलिका में भारत की प्रवेश से रणनीतिक औद्योगिक समन्वय को नई दिशावित्त मंत्री की बैंकों को कड़ी फटकार: बंद करें बीमा की ‘गलत बिक्री’, अपने मुख्य काम पर दें ध्यानभारत के शहर ‘अत्यधिक शहरी’ लेकिन उत्पादकता में पीछे: आर्थिक समीक्षा में खुलासाRBI गवर्नर का बड़ा बयान: नई गणना के बावजूद 4% ही रह सकता है महंगाई का लक्ष्य

Hero MotoCorp स्कूटर की नई सीरीज पेश करेगी; Xtreme 125R की उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी

Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने कहा कि कंपनी की योजना पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों प्रकार के स्कूटर पेश करने की है।

Last Updated- August 21, 2024 | 5:12 PM IST
Hero MotoCorp

दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अपनी स्कूटर शृंखला का विस्तार करने और 125 सीसी बाइक खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने कहा कि कंपनी की योजना पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों प्रकार के स्कूटर पेश करने की है। कंपनी 125 सीसी बाइक ‘एक्सट्रीम 125आर’ (Xtreme 125R) की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की भी योजना बना रही है।

Also read: 2014 में देखा था सपना, अब होगा पूरा; Hero Motocorp इस दिन से ब्राजील में भरेगी फर्राटा

गुप्ता ने विश्लेषक कॉल में कहा, “स्कूटर के खंड में बड़ा कदम उठाया जाएगा। आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), दोनों खंडों में हम ऐसा करेंगे। डेस्टिनी फुल-बॉडी चेंज का जल्द ही अनावरण किया जाएगा और उसके बाद चालू वित्त वर्ष के भीतर जूम मॉडल- 125 सीसी और 160 सीसी पेश किए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि ईवी खंड के मामले में जहां कंपनी चालू वित्त वर्ष के भीतर मध्यम और किफायती खंड में उत्पादों का विस्तार करेगी।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 5:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement