facebookmetapixel
Advertisement
New Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

एचडीएफसी बैंक ने बांटा अधिक कर्ज

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:13 AM IST

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने जून 2020 में समाप्त पहली तिमाही में 10,800 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया है, जिस अवधि में लॉकडाउन रहा और उसमें आंशिक ढील दी गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक ने 10,100 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा था।
सालाना आधार पर बैंक की उधारी 21 फीसदी बढ़कर 30 जून, 2020 को 10,04,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 30 जून को बैंंक का कुल बकाया कर्ज 8,29,700 करोड़ रुपये था जबकि 31 मार्च, 2020 को 9,93,700 करोड़ रुपये।
जून तिमाही में बैंक ने एचडीएफसी लिमिटेड के साथ होम लोन की व्यवस्था के तहत डायरेक्ट असाइनमेंट रूट के जरिये 1,376 करोड़ रुपये के कर्ज की खरीद की। बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी गई है।
इस बीच, रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स ने अपनी समीक्षा में कहा है कि भारतीय बैंंकिंग क्षेत्र की उधारी की कुल रफ्तार 19 जून को समाप्त पखवाड़े में स्थिर बनी रही। पिछले दो पखवाड़े में क्रेडिट की रफ्तार घटकर आधी रह गई है यानी यह 6.2 फीसदी है, जो पिछले साल 21 जून को 12 फीसदी और 7 जून को 12.3 फीसदी रही थी।
बैंंकिंग व्यवस्था में जोखिम को लेकर प्रतिकूलता और कमजोर मांग से कर्ज वितरण पर असर पड़ा है। 8 जून, 2020 से लॉकडाउन खुल गया, लेकिन उधारी में करीब 63 फीसदी का योगदान करने वाला मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र अभी भी पूरी तरह नहीं खुला है, ऐसे में क्रेडिट ने जोर नहीं पकड़ा है। जमाओं में बढ़ोतरी के बारे में एचडीएफसी बैंंक ने कहा कि उसकी जमाएं 30 जून तक 25 फीसदी बढ़कर 11,89,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 30 जून को 9,54,600 करोड़ रुपये था। मार्च, 2020 में यह 11,47,500 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 5, 2020 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement