facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

एचसीएल टेक का कर पूर्व लाभ बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:40 AM IST

प्रमुख आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने आज कहा कि उसे चालू तिमाही से मांग में स्पष्ट तौर पर तेजी दिखने लगी है। नोएडा की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 की शेष तिमाहियों के लिए स्थिर मुद्रा आधार पर राजस्व में 1.5 से 2.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जाहिर किया है।
जून 2020 तिमाही यानी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 31.7 फीसदी बढ़कर 3,862 करोड़ रुपये हो गया जबकि क्रमिक आधार पर वह लगभग स्थिर रहा। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 31.7 फीसदी बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान आउटसोर्सिंग लागत एवं अन्य खर्च में कमी आने से मुनाफे को बल मिला। हालांकि क्रमिक आधार पर शुद्ध लाभ में 7.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एचसीएल टेक्नोलॉजिज के सीईओ सी विजयकुमार ने कहा, ‘हमें जबरदस्त मांग परिदृश्य और काफी संभावित सौदे दिख रहे हैं जिससे हमें वृद्धि अनुमान जाहिर करने का भरोसा हुआ है।’ तिमाही के दौरान एचसीएल का राजस्व 4 फीसदी घटकर 17,841 करोड़ रुपये रह गया जबकि साला आधार पर उसमें 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। स्थिर मुद्रा पर कंपनी के राजस्व में क्रमिक आधार पर 7.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई लेकिन वार्षिक आधार पर उसमें 1 फीसदी की बढ़त रही।

Advertisement
First Published - July 18, 2020 | 12:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement