facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत

हैप्पिएस्ट माइंड्स का आईपीओ 7 सितंबर से

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:40 AM IST

हैप्पिएस्ट माइंड्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 7 सितंबर को खुलेगा और कोविड-19 महामारी के कारण हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद यह पहली बड़ी पेशकश होगी। बेंगलूरु मुख्यालय वाली कंपनी ने इसका कीमत दायरा 165-166 रुपये प्रति शेयर तय किया है और लॉट साइज 90 शेयरों का है। यह आईपीओ आम लोगों के लिए 9 सितंबर तक खुला रहेगा जबकि एंकर निवेशकों के लिए पेशकश 4 सितंबर को खुलेगा।
प्रस्तावित आईपीओ में 110 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे और 3.52 करोड़ शेयर ओएफएस के तहत होंगे, जो कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन अशोक सूटा और प्राइवेट इक्विटी निवेशक जेपी मॉर्गन सीएमडीबी-2 बेच रहे हैं। जेपी मॉर्गन इससे पूरी तरह निकल जाएगी और इस तरह से कंपनी में उसकी 19.4 फीसदी हिस्सेदारी बिक जाएगी।
प्रबंधन ने कहा कि आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने मेंं होगा जबकि बैलेंस शीट में मौजूद नकद शेष को अधिग्रहण समेत रणनीतिक पहल के लिए अलग रखा जाएगा।

Advertisement
First Published - September 3, 2020 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement