facebookmetapixel
Budget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, बजट वाले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?Budget 2026 Live: वित्त मंत्री सीतारमण सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट; टैक्स और कैपेक्स पर दिखेगा फोकसBudget 2026: क्या निर्मला सीतारमण टैक्स कटौती और भारी निवेश से अमेरिकी टैरिफ का चक्रव्यूह तोड़ेंगी?IMD Weather Alert: फरवरी में सताएगी समय से पहले गर्मी, रबी फसलों और अन्य पैदावार पर मंडराया खतराSun Pharma का मुनाफा 16% उछला: Q3 में कमाए ₹3,369 करोड़, नए प्रोडक्ट्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तारBudget 2026: बाजार के शोर में न खोएं आपा, एक्सपर्ट से समझें निवेश को मुनाफे में बदलने का मंत्रBudget 2026: म्युचुअल फंड प्रोडक्ट्स में इनोवेशन की जरूरत, पॉलिसी सपोर्ट से मिलेगा बूस्टसिगरेट-तंबाकू होगा महंगा और FASTag के नियम होंगे आसान! 1 फरवरी से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

मामूली रहेगी वाहन कलपुर्जा उद्योग की वृद्धिः ICRA

यह अनुमान वाहन कलपुर्जों की 46 कंपनियों के नमूने पर आधारित है जिनका संयुक्त सालाना राजस्व वित्त वर्ष 2024 में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

Last Updated- July 11, 2024 | 11:30 PM IST
Auto parts

भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग में वित्त वर्ष 2025 में 5-7 फीसदी की मामूली वृद्धि होगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि के बाद इस साल घरेलू मूल उपकरण विनिर्माता (OEM) खंड में वृद्धि में नरमी और कमजोर निर्यात मांग के कारण ऐसा हो सकता है।

मद्धम वृद्धि के बावजूद बेहतर परिचालन फायदे से प्रति वाहन हायर कंटेट और मूल्य संवर्धन के कारण वित्त वर्ष 2025 में परिचालन मार्जिन में एक साल पहले के मुकाबले 50 आधार की वृद्धि की उम्मीद है। मगर, जिंसों की कीमतों और विदेशी विनिमय दरों में घट-बढ़ के प्रति उद्योग संवेदनशील बना हुआ है जिससे मार्जिन प्रभावित हो सकता है।

यह अनुमान वाहन कलपुर्जों की 46 कंपनियों के नमूने पर आधारित है जिनका संयुक्त सालाना राजस्व वित्त वर्ष 2024 में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

इक्रा की उपाध्यक्ष और सेक्टर हेड विनुता एस ने कहा, ‘घरेलू मूल उपकरण विनिर्माताओं की मांग भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग की बिक्री का 50 फीसदी से अधिक है और इस खंड की वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में मामूली रह सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘अच्छी वृद्धि की अवधि के बाद प्रतिस्थापन मांग भी 5 से 7 फीसदी पर स्थिर रह सकती है।’

First Published - July 11, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट