facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर सरकार की पैनी नजर, बीते डेढ़ साल में भेजे ₹1.12 लाख करोड़ के 71 नोटिस

Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का दावा है कि वे 18 प्रतिशत की दर से कर का भुगतान कर रहे थे क्योंकि प्लेटफ़ॉर्म पर खेले जाने वाले गेम 'कौशल के खेल' थे।

Last Updated- December 05, 2023 | 7:17 PM IST
Online Gaming ban

वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कथित GST चोरी के लिए ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 71 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चालू वित्त वर्ष (अक्टूबर, 2023 तक) में केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई कुल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी 1.51 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस वित्त वर्ष में अब तक 18,541 करोड़ रुपये की वसूली की गयी।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जीएसटी चोरी का पता लगाने का विवरण देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में 1.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का पता चला और 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वित्त वर्ष के दौरान कुल 33,226 करोड़ रुपये की वसूली की गई। वित्त वर्ष 2021-22, 2020-21 और 2019-20 में जीएसटी चोरी क्रमश: 73,238 करोड़ रुपये, 49,384 करोड़ रुपये और 40,853 करोड़ रुपये रही।

गेमिंग कंपनियों को जीएसटी से जुड़े 71 कारण बताओ नोटिस जारी

चौधरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 (अक्टूबर 2023 तक) के दौरान ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 1,12,332 करोड़ रुपये के जीएसटी से जुड़े 71 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। चूंकि ये नोटिस निर्णय के लिए लंबित हैं, संबंधित जीएसटी मांग अभी तक सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत निर्धारित नहीं की गई है।’’

चौधरी ने कहा कि अक्टूबर 2023 के बाद से किसी भी विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ने देश में पंजीकरण नहीं कराया है। ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नोटिस का सिलसिला अगस्त में जीएसटी परिषद के स्पष्टीकरण के बाद आया है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर लगाए गए दांव के पूर्ण मूल्य पर 28 प्रतिशत कर लगाया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री जीएसटी परिषद के अध्यक्ष होते हैं और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं। ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां ऐसी जीएसटी मांगों के खिलाफ राजस्व अधिकारियों के दावों का विरोध करते हुए उच्च न्यायालयों का दरवाजा खटखटा रही हैं।

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का दावा है कि वे 18 प्रतिशत की दर से कर का भुगतान कर रहे थे क्योंकि प्लेटफ़ॉर्म पर खेले जाने वाले गेम ‘कौशल के खेल’ थे। सरकार ने जीएसटी कानून में भी संशोधन किया है, जिससे एक अक्टूबर से विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए भारत में पंजीकरण अनिवार्य है।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 7:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement