facebookmetapixel
AIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत

15 मिनट में डिलीवर होगा सामान! जल्द शुरू होगी Amazon की नई सर्विस

शुरुआती फेज में बेंगलुरु में 1,000-2,000 प्रोडक्ट्स की डिलीवरी होगी।

Last Updated- December 10, 2024 | 5:35 PM IST
Amazon India

Amazon India इस महीने बेंगलुरु में 15 मिनट में डिलीवरी की सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह कंपनी का तेजी से बढ़ते “क्विक कॉमर्स” बाजार में पहला कदम है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित अग्रवाल ने कहा कि शहरी ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए तेज डिलीवरी की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “दिसंबर से हम बेंगलुरु में 15 मिनट की डिलीवरी सर्विस शुरू करेंगे।”

1,000 से 2,000 प्रोडक्ट्स से शुरुआत

यह Amazon की पहली ग्लोबल 15 मिनट डिलीवरी सर्विस है। शुरुआती फेज में बेंगलुरु में 1,000-2,000 प्रोडक्ट्स की डिलीवरी होगी। भविष्य में इसे अन्य शहरों में भी शुरू करने की योजना है। हालांकि, सर्विस का नाम अभी नहीं रखा गया है।

भारत का क्विक कॉमर्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है

Amazon के साथ, अब भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में छह बड़े प्लेयर्स हो गए हैं। यह बाजार हर साल 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू जनरेट कर रहा है। इस सेक्टर में Zomato के BlinkIt, Swiggy, और Nexus द्वारा समर्थित Zepto जैसी कंपनियां पहले से मजबूत स्थिति में हैं।

Morgan Stanley की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का क्विक कॉमर्स बाजार 2030 तक 42 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

Myntra ने शुरू की 30 मिनट डिलीवरी सर्विस ‘M-Now’

फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Myntra ने भी अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ‘M-Now’ की शुरुआत की है। यह सर्विस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बेंगलुरु में शुरू हुई है और 30 मिनट में फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स डिलीवर करेगी।

Myntra की इस सर्विस में Vero Moda, MANGO, Tommy Hilfiger, MAC और Bobbi Brown जैसे ब्रांड शामिल हैं। फिलहाल इसमें 10,000 स्टाइल्स उपलब्ध हैं, जिसे अगले तीन-चार महीनों में 100,000 स्टाइल्स तक बढ़ाने की योजना है। Myntra हर महीने लगभग 70 मिलियन ग्राहकों को सेवाएं देती है। यह सर्विस जल्द ही दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में भी शुरू की जाएगी।

First Published - December 10, 2024 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट