facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Godrej Properties Q2 Results: गोदरेज प्रॉपर्टीज का पांच गुना बढ़ा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने दर्ज की शानदार बुकिंग ग्रोथ; चढ़े शेयर

गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि कंपनी ने दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे मजबूत बुकिंग, संग्रह, ऑपरेटिंग कैश फ्लो और डिलीवरी दर्ज की है।

Last Updated- October 23, 2024 | 3:23 PM IST
Godrej Properties

Godrej Properties Q2 Results 2025: कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना होकर 335.21 करोड़ रुपये रहा। गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ 66.80 करोड़ रुपये रहा था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल आय दोगुना होकर 1,346.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 605.11 करोड़ रुपये थी। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।

मजबूत बुकिंग ग्रोथ, बैलेंस शीट से कंपनी को मिली मजबूती

गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि कंपनी ने दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे मजबूत बुकिंग, संग्रह, ऑपरेटिंग कैश फ्लो और डिलीवरी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023 में 56 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2024 में 84 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 90 प्रतिशत की बुकिंग वृद्धि के साथ, कंपनी ने अपने पैमाने को फिर से परिभाषित किया है।

पिरोजशा ने कहा कि इसका लाभ कंपनी के कैश फ्लो में स्पष्ट दिख रहा है, जिसमें सितंबर तिमाही के दौरान 68 प्रतिशत की कलेक्शन ग्रोथ और 125 प्रतिशत की ऑपरेटिंग कैश फ्लो वृद्धि देखी गई।

उन्होंने कहा कि मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, मजबूत बैलेंस शीट और लचीली मांग के साथ, कंपनी वित्त वर्ष 2025 में 27,000 करोड़ रुपये के बुकिंग टारगेट को पार करने की राह पर है, साथ ही अब तक की सबसे अधिक डिलीवरी और संग्रह हासिल करने के लिए भी तैयार है।

बिक्री बुकिंग में आई तेजी

हाल ही में, कंपनी ने बताया कि इस वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में उसकी बिक्री बुकिंग में 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 13,800 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 27,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 22,527 करोड़ रुपये थी।

पिरोजशा ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में भारत में आवासीय रियल एस्टेट के लिए सकारात्मक परिस्थितियां बनी रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘हम बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि और मार्जिन विस्तार के जरिए पैमाने को बढ़ाने पर केंद्रित हैं।’

चढ़े शेयर

गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों ने आज यानी 23 अक्टूबर को मजबूत फाइनेंशियल रिजल्ट के बाद तेजी दर्ज की। NSE पर कंपनी के शेयर (Godrej Properties share price) 1.85 % की बढ़त के साथ 2,961.40 रुपये पर ट्रेड करते देखे गए। इंट्रा डे के दौरान कंपनी के शेयर 3,012.95 के हाई लेवल तक पहुंच गए थे।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - October 23, 2024 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट