facebookmetapixel
ट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछला

Godrej Properties Q1 Results: जून तिमाही में चार गुना से भी ज्यादा मुनाफा, 1699 करोड़ रुपये हुई कमाई

गोदरेज प्रॉपर्टीज की पहली तिमाही में बिक्री बुकिंग करीब चार गुना होकर 8,637 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2,254 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 31, 2024 | 1:53 PM IST
Godrej Properties

रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट चार गुना से अधिक होकर 520.05 करोड़ रुपये हो गया।

साथ ही मजबूत आवास मांग के बीच अप्रैल-जून तिमाही में बिक्री बुकिंग में भी करीब चार गुना वृद्धि दर्ज की गई और यह 8,637 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का पिछले वर्ष इसी अवधि में शुद्ध लाभ 124.94 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून अवधि में कुल आय बढ़कर 1,699.48 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,265.98 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कुल व्यय सालाना आधार पर 1,121.89 करोड़ रुपये से घटकर 921.45 करोड़ रुपये हो गया।

परिचालन के मोर्चे पर, गोदरेज प्रॉपर्टीज की पहली तिमाही में बिक्री बुकिंग करीब चार गुना होकर 8,637 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2,254 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने क्या कहा

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, ‘‘ गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बुकिंग, परिचालन नकदी प्रवाह और आय में कई गुना वृद्धि के साथ एक और तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया।’’ पिरोजशा ने विश्वास जताया कि कंपनी चालू वित्त वर्ष के लिए 27,000 करोड़ रुपये का बिक्री बुकिंग लक्ष्य हासिल कर लेगी।

First Published - July 31, 2024 | 1:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट