facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉससुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एयरसेल-आरकॉम की वसूली अब खतरे मेंNeysa जुटा रही 1.2 अरब डॉलर, एआई क्रांति को मिलेगा नया जोरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, हफ्ते के पहले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?को-वर्क एआई ने बढ़ाई उत्पादकता, लेकिन सेवा कंपनियों का काम बरकरारAI Impact Summit 2026: टेक महाशक्ति बनने की राह पर भारत, 100 देशों के बीच एआई विजन का करेगा दमदार प्रदर्शनकिसानों और स्टॉक को देखते हुए सरकार ने निर्यात में ढील दीStocks To Watch Today: IPO से लेकर फाइनेंशियल्स तक, इन कंपनियों के शेयर रहेंगे निवेशकों की रडार परबांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण

GHCL Textiles तमिलनाडु में 535 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Advertisement

कंपनी ने बयान में कहा कि इस एमओयू में क्षमता विस्तार के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र भी शामिल है।

Last Updated- January 13, 2024 | 4:51 PM IST
ghcl textile
Representative Image

धागा बनाने वाली कंपनी जीएचसीएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने तमिलनाडु में क्षमता विस्तार पर 535 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जीएचसीएल ने हाल ही में तमिलनाडु सरकार के वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) में राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस एमओयू में क्षमता विस्तार के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र भी शामिल है। इससे कंपनी का कुल निवेश 1,035 करोड़ रुपये हो जाएगा। नई निवेश योजना से नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 75 मेगावाट हो जाएगी।

जीएचसीएल टेक्सटाइल्स के निदेशक आर एस जालान ने कहा, “तमिलनाडु और भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है। ये निवेश आमदनी में निरंतर विस्तार से हमारे हितधारकों के लिए लगातार मूल्य प्रदान करने के हमारे वादे के अनुरूप हैं।”

उन्होंने कहा, “अगले चार साल में इस निवेश का इस्तेमाल क्षमता और उत्पादन विस्तार, बुने हुए तैयार कपड़ों को शामिल करने के लिए कपड़ा विनिर्माण के ऊर्ध्वाधर एकीकरण के साथ हरित ऊर्जा पोर्टफोलियो के विस्तार पर किया जाएगा।”

Advertisement
First Published - January 13, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement