facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

GE Layoffs: LM Wind Power के कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार, 1000 लोगों की जा सकती है नौकरी

Advertisement

GE ने 2017 में $1.65 बिलियन में डेनमार्क स्थित LM विंड पावर का अधिग्रहण किया। कंपनी विंड टर्बाइनों के लिए रोटर ब्लेड बनाती है और GE Vernova का एक हिस्सा है।

Last Updated- March 29, 2024 | 12:50 PM IST
lays off
Representative Image

GE Layoffs: जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) अपने रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस एलएम विंड पावर (LM Wind Power) में बड़ी छंटनी करने जा रहा है। कंपनी ने 1,000 नौकरियों में कटौती की योजना बनाई है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सूत्रों ने कहा कि इस कदम से कंपनी के भारतीय कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं।

रिपोर्ट मुताबिक, यह कटौती आने वाले हफ्तों में होने की संभावना है। कंपनी में छंटनी को लेकर बातचीत इस साल जनवरी में तब हुई थी जब GE रिन्यूएबल एनर्जी के LM Wind Power बिजनेस के सीईओ Olivier Fontan ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी ने आने वाले महीनों में और अधिक लाभदायक छोटे डिवीजन बनाने की प्लानिंग की है।

यह भी पढ़ें: Adani-Ambani आए साथ, अदाणी पावर में रिलायंस ने खरीदी हिस्सेदारी

सीईओ ने किया था ई-मेल

रिपोर्ट के अनुसार, ओलिवियर फॉन्टन ने ईमेल में कहा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं, विंड इंडस्ट्री प्रतिस्पर्धी रिन्यूएबल एनर्जी को लाभदायक तरीके से जारी रखने के लिए एक कठिन लड़ाई लड़ रहा है। बाज़ार की चुनौतियों के कारण, हमें अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता फिर से हासिल करने के लिए अपनी स्ट्रक्चर को विकसित करना आवश्यक है।”

GE ने 2017 में $1.65 बिलियन में डेनमार्क स्थित LM विंड पावर का अधिग्रहण किया। कंपनी विंड टर्बाइनों के लिए रोटर ब्लेड बनाती है और GE Vernova का एक हिस्सा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एलएम विंड पावर केवल बाहरी ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करेगी और इसका असर भारत में कर्मचारियों पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Ambuja Cements में अदाणी फैमिली ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 6,661 करोड़ रुपये के सौदे के बाद चढ़े शेयर

26 मार्च को भेजे गए कंपनी के एक ईमेल में कहा गया था, “हम ईडब्ल्यूसी प्रक्रिया के नतीजे पर विचार करेंगे क्योंकि हम स्थानीय स्तर पर अपने कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सार्थक रूप से जुड़ना जारी रखेंगे। परिणामस्वरूप, अगले सप्ताहों के भीतर, वैश्विक स्तर पर संभावित रूप से प्रभावित भूमिकाओं के बारे में सूचित किया जाएगा।”

GE की डेनमार्क, स्पेन, पोलैंड, कनाडा, चीन, भारत, ब्राज़ील, संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य देशों में उपस्थिति है। इसने 2007 में भारत में परिचालन शुरू किया और देश में इसके 200 से अधिक इंजीनियर हैं।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement