facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

Ambuja Cements में अदाणी फैमिली ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 6,661 करोड़ रुपये के सौदे के बाद चढ़े शेयर

Advertisement

Ambuja Cements ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि अदाणी फैमिली ने यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए 6,661 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Last Updated- April 01, 2024 | 10:40 AM IST
Ambuja cement

अदाणी फैमिली (Adani Family) ने आज यानी गुरुवार को भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में अतिरिक्त 3.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। Ambuja Cements ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि अदाणी फैमिली ने यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए 6,661 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

बढ़ी Ambuja Cements में हिस्सेदारी

आज हिस्सेदारी खरीदने के बाद Adani Family की अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी बढ़कर 66.7 फीसदी हो गई है। इसके पहले भी अक्टूबर 2022 में बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद अदाणी फैमिली ने 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसके बाद इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 63.15 फीसदी हो गई थी।

क्या है अदाणी फैमिली का प्लान

अंबुजा सीमेंट्स ने एक्सचेंजों को दिए गए बयान में बताया कि इस निवेश के बाद अंबुजा सीमेंट्स की कैपासिटी बढ़कर 2028 तक 140 मीट्रिक टन सालाना (MTPA) यानी 14 करोड़ टन सालाना हो जाएगी। जो कि वर्तमान कैपासिटी से दोगुना होगी।

अंबुजा सीमेंट्स के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) अजय कपूर ने कहा कि यह निवेश ‘तेजी से विकास, कैपिटल मैनेजमेंट इनिसिएटिव आदि’’ हासिल करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, ‘यह न केवल हमारे विजन तथा बिज़नेस मॉडल मॉडल में मजबूत विश्वास का प्रमाण है, बल्कि हमारे सेयरहोल्डरेस के लिए दीर्घकालिक टिकाऊ मूल्य सृजन ( long-term sustainable value creation) प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। यह हमें अपने विकास में तेजी लाने और ऑपरेशन में सुधार जारी रखने आदि के वास्ते नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।’

शेयरों में उछाल

अदाणी फैमिली की इस खरीदारी के बाद अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में 1.76 फीसदी का उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 612.30 रुपये पर बंद हुए।

अगर पिछले 1 साल का डेटा देखा जाए तो कंपनी के शेयरों में करीब 68 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। गौरतलब है कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से कंपनी के शेयरों में गिरावट आने लगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत से इसके शेयरों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 3 महीनों में कंपनी मे करीब 19 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement