facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

विस्तार की आक्रामक योजना के साथ आ रही GAP, रिलायंस रिटेल के साथ दूसरी बार भारत में प्रवेश

Last Updated- February 24, 2023 | 11:10 PM IST
reliance

अमेरिका की वस्त्र और सहायक सामग्री कंपनी गैप इंक ने आक्रामक विस्तार योजना और किफायती मूल्य पर अधिक विकल्प के साथ रिलायंस रिटेल संग दूसरी बार भारत में प्रवेश किया है। इसने अपना पहला स्टोर मुंबई में खोला है और साल के अंत तक 50 स्टोर खोलने का इरादा रख रही है।

इसने एक बयान में कहा, ‘पिछले साल से 50 से अधिक गैप शॉप खोलने के बाद, रिलायंस रिटेल ने अब मुंबई के इनफिनिटी मॉल में नए गैप स्टोर के साथ लॉन्च के दूसरे चरण की शुरुआत की है।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में रिलायंस रिटेल के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी (फैशन ऐंड लाइफस्टाइल) अखिलेश प्रसाद ने कहा कि गैप मिड-प्रीमियम मूल्य स्तर वाली कंपनी बनी हुई है और इसी कारण ब्रांड टिका हुआ है। लेकिन मुझे लगता है कि भारत में मिड-प्रीमियम बाजार का आकार काफी बढ़ गया है और यह शायद कुछ ऐसा है जो भारत के मूल्य खंड की तुलना में तेजी से बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रीमियम श्रेणी का परिधान खंड़ 14-15 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, जबकि देश में मात्रा और मूल्य खंड 11-12 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। मेन्स वियर के लिए इसकी कीमत 999 रुपये से शुरू होगी।

2014 में गैप ने एक फ्रेंचाइजी समझौते के साथ अरविंद फैशन के साथ भारत में प्रवेश किया था और फिर 2020 में बाद में अलग हो गया।

First Published - February 24, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट