facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

गेम ​थियरी ने किया मैचडे डॉट AI का अधिग्रहण

Advertisement

गेम थियरी ने मैचडे का अधिग्रहण किया, कैजुअल रियल स्पोर्ट्स में तकनीक लाएगी

Last Updated- November 10, 2023 | 11:25 PM IST
Merger

स्पोर्ट्स टेक फर्म गेम थियरी ने अग्रणी स्पोर्ट्स एनालिटिक्स स्टार्टअप मैचडे डॉट AI (मैचडे) का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। गेम थियरी को जीरोधा के संस्थापक नितिन कामत के रेनमैटर फंड का समर्थन हासिल है।

यह अधिग्रहण 28 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगा और इससे गेम थ्योरी को कैजुअल रियल स्पोर्ट्स में तकनीक लाकर स्पोर्ट्स गेमिंग सेक्टर में नवोन्मेष की अपनी प्रतिबद्धता मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी का इरादा आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से लैस टेक्नोलॉजी रोडमैप में तेजी लाने और अपने इस्तेमालकर्ताओं के लिए वास्तविक खेल के अनुभव में सुधार लाने का है।

गेम थियरी के संस्थापक संदीप कुलकर्णी ने कहा कि मैचडे ने अतुलनीय कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी विकसित की है। विश्व के अग्रणी एथलीटों ने अपने खेल में सुधार में मदद की खातिर इसका इस्तेमाल किया है। गेम थियरी अब यह तकनीक रोजाना खेलने वालों के लिए लाएगी।

गेम थियरी का गठन रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए प्रतिस्पर्धी व वास्तविक खेल अनुभव देने के लिए हुआ है।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement