facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

IMPCL की बिक्री के लिए रुचि पत्र आमंत्रित

Advertisement

प्रबंधन के हस्तांतरण के साथ कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए रुचि पत्र मांगा गया है।

Last Updated- August 31, 2023 | 11:31 PM IST
Govt invites Expression of Interest from bidders for IMPCL strategic sale

सरकार ने इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IMPCL) की रणनीतिक बिक्री के लिए गुरुवार को बोली लगाने वालों से 15 अक्टूबर तक रुचि पत्र (ईओआई) मांगे हैं। प्रबंधन के हस्तांतरण के साथ कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए रुचि पत्र मांगा गया है।

भारत सरकार की IMPCL में 98.11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह आयुष मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। शेष 1.89 प्रतिशत हिस्सेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएनएल) की है, जो उत्तराखंड सरकार का उपक्रम है। कंपनी की 31 मार्च, 2022 को पेड-अप शेयर पूंजी 51.98 करोड़ रुपये थी।

IMPCL का परिसर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 35.81 एकड़ में है। वित्त वर्ष 22 में कंपनी का कुल कारोबार 59 प्रतिशत बढ़कर 261 करोड़ रुपये हो गया है, जिसका कर के बाद मुनाफा 34 करोड़ रुपये था।

निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा है, ‘रणनीतिक विनिवेश के माध्यम से भारत सरकार IMPCL में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचना चाहती है, जिसमें प्रबंधन का हस्तांतरण भी होगा। केएमवीएनएल की हिस्सेदारी 1.89 प्रतिशत है, जिसने भारत सरकार के साथ अपना हिस्सा बेचने का फैसला किया है।’

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement