facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

एथनॉल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा, फिर भी तेल विपणन कंपनियों ने एथनॉल-मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देना बंद नहीं किया: मंत्रालय

Advertisement

एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के दौरान एथेनॉल का औसत खरीद मूल्य  31 जुलाई  2025 को 71.32 रुपये प्रति लीटर था। इसमें ढुलाई की लागत और जीएसटी शामिल नहीं है।

Last Updated- August 12, 2025 | 11:47 PM IST
ethanol

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एथनॉल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा है, इसके बावजूद तेल विपणन कंपनियों ने एथनॉल-मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देना बंद नहीं किया है। मंत्रालय ने एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के माइलेज, वाहन की आयु और ईंधन की कीमत को लेकर हाल ही में उठी चिंताओं के जवाब में यह कहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा,  ‘समय बीतने के साथ एथनॉल की खरीद कीमत बढ़ी है और अब इसका भारित औसत मूल्य रिफाइंड पेट्रोल से अधिक है। पेट्रोल की तुलना में एथनॉल की कीमत बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियों ने एथनॉल मिश्रण की नीति में कोई बदलाव नहीं किया है, क्योंकि यह योजना ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आमदनी बढ़ाने और पर्यावरण सततता से जुड़ी है।’

एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर हाल में चिंता बढ़ी है। नीति आयोग की 2020-21 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आलोचकों का तर्क है कि मिश्रित ईंधन, गैर मिश्रित ईंधन से सस्ता होना चाहिए और इस पर आने वाली लागत का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि जब नीति आयोग की रिपोर्ट तैयार की गई थी, तब एथनॉल पेट्रोल से सस्ता था। एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के दौरान एथेनॉल का औसत खरीद मूल्य  31 जुलाई  2025 को 71.32 रुपये प्रति लीटर था। इसमें ढुलाई की लागत और जीएसटी शामिल नहीं है। ई-20 के उत्पादन के  लिए ओएमसी मोटर स्पिरिट (एमएस) में 20 प्रतिशत खरीदे गए एथनॉल को मिलाती हैं।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement