facebookmetapixel
मलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्स

Escorts Kubota अगले 3-4 साल में नये प्लांट में 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Escorts Kubota इस समय घिलोठ में एक जगह के लिए राजस्थान सरकार के साथ बातचीत कर रही है।

Last Updated- May 12, 2024 | 3:11 PM IST
Escorts Kubota

कृषि और निर्माण उपकरण विनिर्माता एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अगले तीन से चार साल में नए संयंत्र में 4,500 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) भरत मदान ने बताया कि नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए यह निवेश किया जाएगा। कंपनी इस समय घिलोठ में एक जगह के लिए राजस्थान सरकार के साथ बातचीत कर रही है। यहां वह अपनी घरेलू ट्रैक्टर उत्पादन क्षमता को सालाना 3.4 लाख इकाई तक दोगुना करने के लिए एक अत्याधुनिक संयंत्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रही है।

Also read: PSU कंपनियों ने अप्रैल में 50,200 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया

एस्कॉर्ट्स कुबोटा साथ ही चरणों में नए इंजन और निर्माण उपकरण के लिए विनिर्माण श्रृंखला भी स्थापित करेगी। मदान ने बताया, ‘‘अत्याधुनिक संयंत्र में ट्रैक्टर उत्पादन क्षमता को दोगुना करना, एक नई इंजन श्रृंखला और चरणों में एक निर्माण उपकरण श्रृंखला की स्थापना शामिल है। कुल मिलाकर इसमें अगले 3-4 वर्षों में 4,000 करोड़ रुपये से 4,500 करोड़ रुपये तक निवेश हो सकता है।’’

उन्होंने आगे कहा कि इस साल जमीन खरीदने की उम्मीद है, जिसकी लागत 450 करोड़ रुपये तक हो सकती है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक निर्माण शुरू हो जाएगा।

First Published - May 12, 2024 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट