facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

एरिक्सन 5जी की मांग को देखते हुए बढ़ा रही उत्पादन

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 11:49 PM IST
Most 5G users experience reduced 'call drops', faster 'data speeds' 5G यूजर्स में अधिकांश ने 'कॉल ड्रॉप' में कमी, तेज 'डेटा स्पीड' का अनुभव किया

सभी दूरसंचार कंपनियां 5जी विस्तार के लिए योजना तैयार कर रही हैं, ऐसे में स्वीडन की कंपनी एरिक्सन ने भी भारत में उत्पादन क्षमता बढ़ाना शुरू कर दिया है। कंपनी पुणे में अपने पार्टनर जबिल के संयंत्र से 4जी और 5जी रेडियो, रेडियो एक्सेस नेटवर्क और माइक्रोवेव उत्पादों की आपूर्ति करती है।

एरिक्सन की दक्षिण-पूर्वी एशिया, ओशियानिया और भारत की वाणिज्यिक प्रमुख नुन्जियो मिर्टिलो ने कहा कि कंपनी भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क बढ़ाने का समर्थन करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पुणे में अपने 5जी दूरसंचार उपकरणों का उत्पादन बढ़ा रही है।

भारत में उत्पादन कंपनी के वैश्विक उत्पादन का हिस्सा है जिसकी उपस्थिति सभी महाद्वीपों में है। इस उपस्थिति ने कंपनी को बाजार और ग्राहकों की जरूरतों के लिए तेजी से उपलब्धता बढ़ाने के साथ एक वैश्विक, लचीली और सुविधापूर्ण आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने में सक्षम बनाया है, और इससे भारत को भी लाभ होता है।

कॉमर्शियल 5जी सेवा भारत में अक्टूबर में पेश की गई और इसकी तैनाती 50 से अधिक शहरों में की जी चुकी है।
एरिक्सन भारती एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों को अपने उपकरणों की आपूर्ति कर रही है जबकि वोडाफोन आइडिया ने अभी तक अपनी 5जी योजनाओं को अंतिम रूप नहीं दिया है। जबकि जियो 2023 के अंत तक हर तालुका और गांव में 5जी सेवा देने का लक्ष्य बना रही है वहीं एयरटेल मार्च 2024 तक पूरे भारत में 5जी सेवा प्रदान करने का लक्ष्य बना रही है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement